लौकी के खेत में गांजे की खेती, आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

झाबुआ: मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की पेटलावद थाना क्षेत्र के ग्राम बईडिया में लौकी के खेत में मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगाकर खेती की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाही करते हुए गांजे के पौधों के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

पेटलावद थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गाडरिया ने बताया कि 24 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिली थी कि दिनेश पिता कानाजी हामड निवासी पेटलावद ने बईडिया वाले खेत में लौकी के बीच में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगा रखे है। दिनेश हामड अवैध रूप से गांजे का व्यवसाय एवं सप्लाई का काम करता है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दिनेश हामड़ के बईडिया खेत पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो लौकी के खेत में गांजे के पौधे लगे हुए थे। दिनेश ने लौकी के खेत से अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधों को उखाड़कर गिनती करने पर 44 पौधे पाये गये। जिनका वजन 9 किलो 400 ग्राम था। इनकी कीमत 1,00,000 रूपये है। पुलिस ने सभी पौधों को जप्त कर लिया है। आरोपी को पुलिस गिरफ्त में लिया गया। धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Author profile
WhatsApp Image 2022 04 12 at 8.32.00 PM
श्याम त्रिवेदी

श्याम त्रिवेदी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए दो दशकों से कार्य कर रहे हैं! इनमें नईदुनिया समाचार पत्र और ईटीवी न्यूज चैनल प्रमुख रूप से शामिल है! समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के लगातार 15 वर्षो से स्ट्रिंगर होकर मध्यप्रदेश शासन के जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है! राजनीति और प्रशासनिक विषय पर गहरी पकड रखते हैं! मीडियावाला के झाबुआ-आलीराजुपर के ब्यूरों चीफ है!