Holiday for Filmmakers : अब फिल्मवाले भी सबके साथ छुट्टी मनाएंगे!

सालभर में 12 सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई! 

284

Holiday for Filmmakers : अब फिल्मवाले भी सबके साथ छुट्टी मनाएंगे!

Mumbai : हर काम में छुट्टियां होती है। बड़े अफसरों से लगाकर नेता तक अपनी व्यस्तता के बीच छुट्टी मनाने का मौका ढूंढ ही लेते हैं। लेकिन, सिनेमावालों को कोई छुट्टी नहीं मिलती थी। फिल्म निर्माण से कई काम जुड़े होते हैं, उन्हें भी छुट्टी नहीं मिलती थी। लेकिन, अब सिनेमावालों को भी सार्वजनिक छुट्टी देने का फैसला किया गया है।

हिंदी फिल्मों के इतिहास में पहली बार सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (Federation of Western India Cine Employees) ने साल 2023 की अनिवार्य छुट्टियों की सूची जारी की। जबकि, अभी तक हर दिन शूटिंग होती थी। स्क्रिप्ट पैट काम होता रहता था। एडिटिंग, मिक्सिंग और वॉइसओवर पर भी कभी काम नहीं रुकता था। लेकिन, अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी साल के कुछ ख़ास दिन छुट्टी मनाएगा।

इन दिनों में होंगी 12 छुट्टियां
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने 2023 में 12 सार्वजनिक छुट्टियों का एलान किया है। हर महीने फ़िल्मी कलाकारों को भी एक सार्वजनिक अवकाश मिलेगा। इसी जनवरी में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी मिलेगी। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी होगी। मार्च में होली की छुट्टी (8 मार्च) को रहेगी। 22 अप्रैल को रमजान ईद की छुट्टी मिलेगी।

इसके बाद 1 मई को मजदूर दिवस, 29 जून को ईद और 29 जुलाई को मोहर्रम की छुट्टी की घोषणा की गई है। अगस्त में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की छुट्टी की घोषणा की गई। सितंबर में फ़िल्मी दुनिया को गणेश चतुर्थी की छुट्टी मिलेगी। अक्तूबर में दशहरा, नवंबर में एक दिन की दिवाली की छुट्टी होगी और आखिरी महीने दिसंबर में क्रिसमस डे की छुट्टी होगी।