IAS Dr Rajesh Rajora: 6 सीनियर को बायपास कर CS बनेंगे डॉ राजौरा, 3 वरिष्ठ IAS अधिकारी मंत्रालय से होंगे बाहर!

7371

IAS Dr Rajesh Rajora: 6 सीनियर को बायपास कर CS बनेंगे डॉ राजौरा, 3 वरिष्ठ IAS अधिकारी मंत्रालय से होंगे बाहर!

भोपाल: अब यह लगभग तय हो गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैच के IAS अधिकारी डॉ राजेश राजौरा मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे ।

इस बात के साफ तौर पर संकेत कल रात उस समय मिल गए जब राजोरा को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के ACS पद पर नियुक्त किया गया।

CS Gets Extension

माना जा सकता है कि वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा को उनकी सेवा वृद्धि में तीन माह का समय कम कर इसी माह जून में रिटायर किया जा सकता है। इस बात की भी संभावना है कि वीरा को राज्य निर्वाचन आयोग में बीपी सिंह की जगह आयुक्त नियुक्त कर दिया जाय। बता दें कि बीपी सिंह 30 जून को राज्य निर्वाचन आयुक्त पद से मुक्त होंगे।

WhatsApp Image 2023 06 21 at 18.56.36

अगर डॉ राजेश राजौरा 1 जुलाई को मुख्य सचिव बनते हैं तो ऐसी स्थिति में उनकी यह नियुक्ति मध्य प्रदेश कैडर के 6 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को दरकिनार कर होंगी। ये अधिकारी हैं- 1988 बैच के संजय बंदोपाध्याय जो इसी साल अगस्त में रिटायर हो रहे हैं। वे वर्तमान में कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हैं।

Story Banner ACS Anuraj Suleman

इसी प्रकार 1989 बैच के अनुराग जैन, मोहम्मद सुलेमान, आशीष उपाध्याय,विनोद कुमार और जय नारायण कंसोटिया भी राजोरा से वरिष्ठ हैं। इनमें अनुराग जैन और आशीष उपाध्याय दिल्ली में केंद्रीय नियुक्ति पर पदस्थ हैं जबकि विनोद कुमार पहले से ही मंत्रालय से बाहर भोपाल में नरोन्हा अकैडमी के डायरेक्टर जनरल के पद पर पदस्थ हैं। इतना जरूर है कि उन्हें डॉ राजेश राजौरा के मुख्य सचिव की पदस्थापना के बाद मंत्रालय की पदस्थापना से हटना पड़ेगा। वैसे भी यह उनके पास एडिशनल चार्ज के रूप में ही है।

mohammedsuleman

ऐसी स्थिति में 1989 बैच के दो अधिकारी मोहम्मद सुलेमान जो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के ACS हैं और जयनारायण कंसोटिया जो वन विभाग के ACS हैं, को मंत्रालय से बाहर पदस्थ किया जाएगा।

 

बता दें कि शिवनारायण मिश्रा, मलय श्रीवास्तव,अजीत केसरी, पंकज राग औरअलका उपाध्याय भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैच के अधिकारी हैं। इनमें पंकज राग और अलका उपाध्याय भारत सरकार में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं जबकि मिश्रा और श्रीवास्तव मंत्रालय में पदस्थ हैं। केसरी TRI के डायरेक्टर है। उनके पास बैकवर्ड क्लासेज विभाग के ACS होने का अतिरिक्त प्रभार भी है,इसलिए मंत्रालय में भी उनकी पदस्थापना है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा की ग्रेडेशन सूची अनुसार शिवनारायण मिश्रा, मलय श्रीवास्तव,अजीत केसरी 1990 बैच के अधिकारी है लेकिन वे वरिष्ठता क्रम में राजोरा के नीचे है। माना जा सकता है कि ये तीनों अधिकारी मंत्रालय में भी पदस्थ रहेंगे।