IAS अफसर की बेटी बनेगी IAS,UPSC में हासिल की 65वीं रैंक,भोपाल के 2 सगे भाइयों का भी सिलेक्शन

जानिए UPSC के आज घोषित सिविल सर्विसेस 2023 परिणाम में MP से चयनित उम्मीदवार

707

IAS अफसर की बेटी बनेगी IAS,UPSC में हासिल की 65वीं रैंक,भोपाल के 2 सगे भाइयों का भी सिलेक्शन

 

भोपाल: UPSC के आज घोषित सिविल सर्विसेस 2023 परिणाम में राजस्व मंडल ग्वालियर में अपर आयुक्त IAS अधिकारी छोटे सिंह की बिटिया छाया सिंह ने 65वीं रैंक हासिल की।

भोपाल के दो सगे भाइयों का भी सिलेक्शन इसी परीक्षा में हुआ है। भोपाल के सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक मिली है। दोनों सगे भाई हैं। समीर और सचिन के पिता संजय गोयल भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। जबकि मां डॉ. संगीता शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ हैं।

 

नर्मदापुरम की पलक गोयल ने 479वीं रैंक हासिल की है। वे रोटरी क्लब से जुड़े कालोनाइजर नरेंद्र रंजना गोयल की बेटी हैं और एसपीएम से सेवानिवृत्त केके गोयल की पौत्री हैं।

सतना की काजल को 485वीं रैंक आई है।