IAS Transfer : जबलपुर कलेक्टर को हटाया, दीपक सक्सेना नए कलेक्टर होंगे!

शीतला पटले को नरसिंहपुर का नया कलेक्टर बनाया गया!

1029
IAS Empanelment

IAS Transfer : जबलपुर कलेक्टर को हटाया, दीपक सक्सेना नए कलेक्टर होंगे!

 

Bhopal : जबलपुर में हुई संभागीय समीक्षा बैठक के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर कलेक्टर सौरव सुमन वहां से हटाकर मंत्रालय में अपर सचिव बना दिया। उनकी जगह संचालक खाद्य दीपक सक्सेना को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाए जाने के आदेश जारी हुए।

IMG 20240104 WA0042

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बुधवार को जबलपुर में संभागीय समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने बैठक के दौरान कलेक्टर का कामकाज संतोषजनक नहीं पाया। नरसिंहपुर कलेक्टर रिजु बाफना को शाजापुर कलेक्टर बनाया गया था। जबकि, शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को ड्राइवर को औकात बताने वाले बयान के बाद हटाया था। उनकी जगह रिजु बाफना को भेजा गया था। रिजु बाफना की जगह श्रीमती शीतला पटले को नरसिंहपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। राज्य शासन की ओर से इसका आदेश भी जारी किया गया।