रोहित कप्तान बने तो T20 में 3 खिलाड़ियों के दिन फिरेंगे

701

भारतीय क्रिकेट टीम में लम्बे समय बाद बदलाव की स्थितियां नजर आ रही है। लेकिन, अभी उसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। T20 फॉर्मेट में विराट कोहली के बाद अब नए कप्तान की घोषणा होने पर टीम में बड़े बदलाव होने के आसार हैं। ऐसे 3 खिलाड़ियों हैं, जो रोहित शर्मा के T20 कप्तान बनते ही भारतीय टीम में अपनी परमानेंट जगह बना सकते हैं। कोहली के बाद रोहित शर्मा का नया टी20 कप्तान बनना तय माना जा रहा है।

विराट कोहली ने गुरुवार को T20 की कप्तानी को छोड़ने की घोषणा कर दी। उनके बाद रोहित शर्मा का नया T20 कप्तान बनना तय है। वर्ल्ड कप 2021 के बाद कोहली इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़कर सिर्फ अपनी बैटिंग पर फोकस करेंगे। जिस तरह हर कप्तान के आते ही टीम में बदलाव नजर आते हैं। भारतीय टीम में भी ऐसे तीन खिलाड़ियों हैं, जो रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही टीम इंडिया में अपनी जगह फिक्स कर सकते हैं।

रोहित शर्मा के T20 कप्तान बनते ही बल्लेबाज ईशान किशन की टीम इंडिया में जगह फिक्स हो सकती है। वे विकेट कीपिंग के साथ बल्लेबाजी में भी माहिर हैं। इस साल T20 वर्ल्ड कप के लिए भी उन्हें चुना गया है। ईशान किशन IPL में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। रोहित के टी-20 कप्तान बनते ही ऋषभ पंत की जगह खतरे में आ सकती है। ईशान किशन ने अपने आपको साबित किया है। IPL में ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस को कई बार अकेले दम पर मैच जिताया। अब वे टीम इंडिया को भी टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसे ही जीत दिलाना चाहते हैं।

ईशान किशन ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की। वे जब 12 साल के हुए तो उसे आगे खेलने के लिए रांची शिफ्ट होना पड़ा था। ईशान को रांची में जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) की टीम में शामिल कर लिया। ‘सेल’ ने उसने रहने के लिए एक क्वार्टर भी दिया था। जिसमे उसके साथ चार अन्य सीनियर्स क्रिकेटर्स भी रहते थे। ईशान को खाना बनाना नहीं आता था। इस वजह से वो बर्तन धोने और पानी भरने का काम करते थे और कई बार ईशान को भूखे पेट ही सोना पड़ता था।

रोहित शर्मा के T20 कप्तान बनते ही ऑलराउंडर कुणाल पांड्या टीम इंडिया में अपनी जगह परमानेंट कर सकते हैं। कुणाल पांड्या स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के भाई हैं। कुणाल IPL में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। कुणाल विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी माहिर हैं। रोहित शर्मा के T20 कप्तान बनते ही ऑलराउंडर कुणाल की किस्मत का दरवाजा एक बार फिर खुल सकता है। उन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस के लिए एक ऑलराउंडर के तौर पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, इस वजह से ही वह भारत के लिए टी20 और वनडे डेब्यू कर चुके हैं। कुणाल ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 19 मैचों में गेंद के साथ 15 विकेट झटके हैं और बल्ले के साथ 124 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा के T20 कप्तान बनते ही युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर की टीम इंडिया में जगह फिक्स हो सकती है। 21 साल के लेग स्पिनर राहुल चाहर को पहली बार T20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला है। पिछले कुछ समय से राहुल चाहर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज में भी राहुल चाहर ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। राहुल चाहर को मुंबई इंडियंस टीम से खेलने का भी अच्छा खासा अनुभव है। T20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक राहुल चाहर ने 5 मैच में 7 विकेट चटकाए, वहीं, 38 IPL मैचों में उनके नाम 41 विकेट हैं। राहुल चाहर IPL में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।