India V/S New Zealand : सारा दारोमदार टॉस जीतने पर टिका 

भारत के सामने न्‍यूजीलैंड की तीन बड़ी चुनौतियाँ

513

भारत और न्‍यूजीलैंड (India & New Zealand) की टीम T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) के 28वें मैच में आज शाम जब आमने-सामने उतरेंगी तो दोनों की कोशिश इस टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को बचाए रखने की होगी। दोनों में से आज हारने वाली टीम का सफर T20 वर्ल्ड कप-2021 में लगभग खत्म सा हो जाएगा। आज टॉस जीतना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा! जो टॉस जीतेगा, उसका पलड़ा भारी हो सकता है। भारत और न्यूजीलैंड (India & NZ) दोनों को अपने पिछले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।       भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma, केएल राहुल (KL Rahul) और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शाहीन शाह अफरीदी ने इन तीनों को अपना शिकार बनाया था। लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्‍ट कोहली को रिकॉर्ड 6 बार, रोहित को 5 बार और राहुल को 1 बार आउट कर चुके हैं। लेग स्पिनर ईश सोढ़ी भी भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने सीमित ओवर क्रिकेट में कोहली को रिकॉर्ड 5 बार, राहुल को 2 बार आउट किया। रोहित भी सोढ़ी के खिलाफ हाथ नहीं खोल पाते! भारत के खिलाफ वह 12 मैच में 17 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 7.53 की रही!
भारत के लिए रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेला जाने वाला मुकाबला करो या मरो मैच जैसा होगा। वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने न्‍यूजीलैंड को पिछली बार 18 साल पहले हराया था। भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड बहुत ख़राब है। इस बार तो भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती के अलावा और भी कई चुनौतियां हैं।
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की फिटनेस, भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में भारत को अपनी उम्मीदों को बचाए रखने के लिए न्यूजीलैंड की 3 चुनौतियों को हर हाल में पार करना होगा। भारत के सामने कीवी कप्तान केन विलियमसन, तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्‍ट और स्पिनर ईश सोढ़ी की ये 3 सबसे बड़ी चुनौतियां हैं।
NZ कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ 11 मैचों में 325 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136 का रहा! उन्होंने इससे ज्यादा रन सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ बनाए. कीवी कप्तान का T20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ 95 रन का स्‍कोर भी भारत के खिलाफ ही है।