Indore Gaurav Mahotsav : इंदौर के विकास और नई पहचान दिलाने के लिए CM की अनेक घोषणाएं

इंदौर में हुआ सात दिनी इंदौर गौरव महोत्सव का रंगारंग समापन

991
Indore Gaurav Mahotsav : इंदौर के विकास और नई पहचान दिलाने के लिए CM की अनेक घोषणाएं

Indore : सात दिन के ‘इंदौर गौरव महोत्सव’ का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किया गया। माँ अहिल्या देवी की जन्म तिथि पर गौरव दिवस का आयोजन किया गया। नेहरू स्टेडियम के मुक्ताकाश परिसर में भव्य और विशाल रूप से आयोजित समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल तथा गीतकार मनोज मुंतशिर की प्रस्तुति हुई। साथ ही इंदौर का गौरव बढ़ाने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया।

Indore Gaurav Mahotsav : इंदौर के विकास और नई पहचान दिलाने के लिए CM की अनेक घोषणाएं

समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर लोकमाता अहिल्या देवी का शहर है। इस शहर की अनेक विशिष्ट पहचान है। यह शहर विकास और समृद्धि की और तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस शहर को हम जनसहयोग से विश्व के सबसे बेहतर शहरों में शामिल करेंगे। यह शहर जनभागीदारी का जीता जागता उदाहरण है। यह कला, संस्कृति एवं शिक्षा की नगरी है। स्वच्छता की दिशा में इस शहर ने विश्व में अपनी नई पहचान कायम की है।

इंदौर ने जैसा गौरव दिवस मनाया है वह अद्भुत है। इंदौर का अनुकरण अब पूरा प्रदेश करेगा। उन्होंने इंदौर के विकास और इसको नई पहचान दिलाने के लिये अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इंदौर में देवी अहिल्या बाई का भव्य स्मारक बनाने की घोषणा की और कहा कि इस संबंध में बनाए जाने वाले ट्रस्ट की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेंगी। जल्द ही इस परिकल्पना को साकार रूप दिया जायेगा।

Indore Gaurav Mahotsav : इंदौर के विकास और नई पहचान दिलाने के लिए CM की अनेक घोषणाएं

उन्होंने लता मंगेशकर की स्मृति में इंदौर के राजेन्द्र नगर क्षेत्र में बन रहे ऑडिटोरियम और चिमनबाग स्थित शासकीय संगीत महाविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि संगीत महाविद्यालय को विशाल स्वरूप दिया जाएगा। CM शहर को भिक्षुक मुक्त शहर बनाने की घोषणा भी की। कहा कि यह शहर दानवीरों का शहर है, इस शहर में भिक्षावृत्ति की कोई जगह नहीं है।


Read More… Local Bodies Elections: महापौर का आरक्षण यथावत, जानिए नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की स्थिति


उन्होंने कहा कि इंदौर IT के क्षेत्र में तेजी से बड़ा हब बन रहा है। इस शहर में स्टार्टअप भी तेजी से विकसित हो रहे हैं। इंदौर में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इन्हीं संभावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए सुपर कॉरिडोर पर स्टार्टअप पार्क बनाया जाएगा। बिजासन से एबी रोड पर इकोनॉमिक कॉरिडोर बन रहा है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से जुड़े इंदौर के देपालपुर के लिये औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।