Indore IIT Hub : कई बड़ी कंपनियां इंदौर में जमीन और ऑफिस तलाश रही

देश और दुनिया की बड़ी कंपनियां इंदौर आने को तैयार

1061

Indore : बढ़ते महानगर के साथ इंदौर एक नियोजित शहर के रूप में भी देश में लोकप्रिय हो रहा है। यही कारण है कि कई खूबियों वाले इस शहर में IT समेत कई अन्य प्रोडक्ट कंपनियां भी यहाँ आने को आतुर हैं। जिस तरह से देश और दुनिया की कंपनियों ने इंदौर में रूचि दिखाई, उसे देखकर लग रहा है कि 2024 तक इंडस्ट्री डेवलपमेंट के मामले में इंदौर कई महानगरों से आगे निकल जाएगा। कोरोना की दोनों लहरों के दौरान स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में कंपनियों ने लगभग 5000 करोड़ रुपए निवेश कर 86 प्लाट खरीदे 1200 एकड़ में से 800 एकड़ जमीन का सौदा किया।

बड़े उद्योग समूह, आईटी इंडस्ट्रीज (IT Industries) के अलावा कई फार्मा कंपनियां, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज इंदौर के नजदीक पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र आने की तैयारी कर रही है। कई बड़ी IT कंपनियों ने बेहतर लोकेशन वाली जगह तलाशना शुरू कर दिया। कुछ कंपनियां पीथमपुर में जमीन खोज रही है। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) से मिली जानकारी के अनुसार, काग्रिनजेंट और परसिस्टेंट सिस्टम जैसी IT कंपनियों ने अपने प्रतिनिधियों को इंदौर भी भेजा था।
मप्र औद्योगिक विकास निगम के तहत आईटी पार्क के अलावा सुपर कॉरिडोर और इकोनॉमिक कॉरिडोर पर भी कई कंपनियां जगह तलाशने में लगी हैं। टीएससी और इंफोसिस तो अपना काम भी शुरू कर चुकी। इंदौर में फिलहाल 250 से ज्यादा छोटी-बड़ी IT कंपनियां काम कर रही हैं। टीसीएस और इंफोसिस के अलावा इनमें इम्पेट्स, डीएक्ससी, एफआईएस, यश टेक्नोलॉजी, वैल्यूलैब्स जैसे बड़े नाम हैं। टेक-महिंद्रा कम्पनी ने भी इंदौर और पीथमपुर में निवेश की संभावना तलाशी है।                                                                        IMG 20211116 WA0086
कोरोना काल में इंदौर की आईटी कंपनियों (IT Companies) ने करीब 2000 करोड़ का कारोबार किया। मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, नोएडा, गुड़गांव और पुणे के मुकाबले इंदौर में कंपनियों का संचालन खर्च अपेक्षाकृत कम है। आईआईटी, आईआईएम जैसे कॉलेज से पास होने वाले युवा भी इंदौर को पसंद कर रहे हैं।
इंदौर का आकर्षण क्यों
इंदौर को कई कारणों से बेहतर शहर समझा जा रहा है। सबसे अच्छी बात ये कि ये देश के बीच में है और आवागमन के सभी साधन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही साफ-सफाई (Cleanliness) में लगातार चार बार से देशभर में नंबर-वन (Number One) बना हुआ है। यहाँ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (Smart City Project) के तहत काम हो रहा है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट (International Airport) बनने से एयर कनेक्टिविटी बढ़ना भी एक कारण है। देश की दूसरी Metros Cities की अपेक्षा यहाँ का पर्यावरण अच्छा है। मुंबई (Mumbai), हैदराबाद, नोएडा, गुड़गांव और पुणे (Pune) के मुकाबले शहर सस्ता है। यहाँ मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट (Metro Train Project) भी शुरू हो गया। बड़े घरानों को यहाँ की औद्योगिक शांति (Industrial Peace) भी आकर्षित करती है।