Its Too Late: DSP संवर्ग के अफसरों को रिटायरमेंट के बाद मिला 3रा पे ग्रेड, कुछ चंद दिन बाद होने वाले रिटायर

194

Its Too Late: DSP संवर्ग के अफसरों को रिटायरमेंट के बाद मिला 3रा पे ग्रेड, कुछ चंद दिन बाद होने वाले रिटायर

 

भोपाल:प्रदेश पुलिस के DSP संवर्ग के कई अफसर शासन के एक आदेश को जारी करने में हुई देरी के चलते रिटायरमेंट के बाद अपना बढ़ा हुआ वेतन लेंगे। ऐसा हाल ही में इस संवर्ग के तीसरा पे ग्रेड दिए जाने वाले अफसरों के आदेश के बाद होने वाला है। यह आदेश दो दिन पहले गृह विभाग ने जारी किया है। हालांकि इस आदेश ने कई अफसरों को राहत भी दी है, उनके रिटायरमेंट के पांच दिन पहले यह आदेश हो गया, जबकि कुछ अफसरों के रिटायरमेंट के चंद महीने पहले यह आदेश हुआ। जिसका लाभ अब उन्हें मिलेगा।

राज्य शासन ने पिछले साल इस संवर्ग के चार पे ग्रेड से बढ़ाकर पांच पे ग्रेड कर दिए थे। पांचवे पे ग्रेड में सबसे सीनियर ढाई दर्जन अफसरों को दिए जाने का तय हुआ था। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इस पर पिछले साल आदेश जारी किया था। इसके बाद पांचवे पे ग्रेड पर 31 अफसरों को कर दिया गया। इसके बाद कुछ अफसरों को तीसरे पे ग्रेड से चौथे पे ग्रेड में लाया गया। इसके बाद यह मामला सुस्त हो गया और दूसरे से तीसरे पे ग्रेड में आने तक 63 अफसरों को आधा साल लग गया। इसमें से कई अफसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं, जबकि कुछ अफसर डीएसपी के पद पर हैं।

रिटायरमेंट के बाद हुआ आदेश

इन 63 अफसरों में से तीन अफसर ऐसे हैं जो इस साल रिटायर हो चुके हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद उन्हें इसका लाभ मिलने का आदेश जारी हुआ। यह आदेश एक जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा। जिसमें गणेश सिंह ठाकुर जनवरी में रिटायर हो गए। वहीं योगेंद्र सिंह सोलंकी भी जनवरी में रिटायर हुए। इसी तरह विलास बाघमारे अप्रैल में रिटायर हो चुके हैं। वहीं मधुकर चौकीकर और अनिल कुमार राय 30 जून को रिटायर होने जा रहे हैं। इन्हें पांच दिन पहले यह लाभ मिल गया।

 *_ये इस साल होंगे रिटायर_*

वहीं कई अफसर इस साल रिटायर होने वाले हैं। जिनको इस साल के जनवरी से तीसरे पे ग्रेड का लाभ मिलेगा। जिसमें अजय जैन अक्टूबर में, आरडी भारद्वाज नवम्बर में, तरुणेंद्र सिंह बघेल अक्टूबर में, जयंत राठौर अगस्त में और ओम प्रकाश व्यास दिसंबर में रिटायर होंगे।

*ये हैं पांच पे ग्रेड* 

डीएसपी संवर्ग के अफसर प्रदेश में पांच पे ग्रेड तक पा सकते हैं। इसमें पहला पे ग्रेड 5400, दूसर पे ग्रेड 6600, तीसरा पे ग्रेड 7600, चौथा पे ग्रेड 8700 और पिछले साल अक्टूबर में बढ़ाया गया पांचवे पे ग्रेड का लाभ सबसे सीनियर 31 अफसरों को दिया जाता है। इसमें 8700 पे ग्रेड पर प्रदेश के 76 अफसर हैं।