Jagannath Rath Yatra 2024: बेकाबू हुई भक्तों की भीड़, भगदड़ में 400 घायल, एक की मौत

653

Jagannath Rath Yatra 2024: बेकाबू हुई भक्तों की भीड़, भगदड़ में 400 घायल, एक की मौत

जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ जी रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। बलभद्र जी के रथ खींचे जाने के दौरान श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान 400 से ज्यादा श्रद्धालु नीचे गिर कर घायल हो गए। इस दौरान एक श्रद्धालु की मौत की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया है, जिसमें 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को मामुली चोट आई थी।

पुरी रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रभु बलभद्र के रथ खींचे जाने के दौरान एक भक्त की सांस रूक जाने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ को खींचने की प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई। अचानक भक्तों के बीच धक्का-मुक्की होने से भगदड़ की स्थिति बन गई, जिससे 400 से अधिक श्रद्धालु नीचे गिर गए। इस दौरान गिरे श्रद्धालु घायल हो गए।

Breaking पुरी में जगन्नाथ जी रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से बड़ा हादसा, 400 लोग घायल

सभी घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें 50 से अधिक भक्तों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है।

Rahul Gandhi Reached Hathras : राहुल गांधी हाथरस पीड़ित से मिले, माहौल ग़मगीन हुआ, मदद की गुहार लगाई! 

वहीं, अन्य घायल श्रद्धालुओं का इलाज पुरी मुख्य अस्पताल में चल रहा है। मृतक श्रद्धालु ओडिशा के बाहर का होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मृतक भक्त का परिचय नहीं मिल पाया है।

अस्पताल जाकर स्वास्थ्य मंत्री ने लिया जायजा

पुरी रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ के बाद जिला मुख्य अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने अस्पताल के डाक्टरों से बात की और घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया।

Gujarat Building Collapsed: सूरत में ताश के पत्तों की तरह गिरी 6 मंजिला इमारत,7 व्यक्तियों की मौत! 5 मजदूर MP के