BJP को MP की सभी 29 लोकसभा सीटों में जय लोक पार्टी ने दिया समर्थन

जय लोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सनातन के सम्मान में भाजपा को दिया समर्थन

237

BJP को MP की सभी 29 लोकसभा सीटों में जय लोक पार्टी ने दिया समर्थन

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जय लोक पार्टी ने समर्थन दे दिया है। शुक्रवार को जय लोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजेश गुप्ता ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी को अपनी पार्टी का समर्थन संबंधी पत्र सौंपा है।

IMG 20240419 WA0095

प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि जय लोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रजेश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी देश हित, सनातन धर्म के सम्मान के लिए किए गए कार्यों से प्रभावित होकर अपनी पार्टी के प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में नहीं उतारे थे। अब वे प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को समर्थन दे रहें हैं।