Jal Ganga Conservation Campaign Successful: CM डॉ मोहन यादव ने दिलाई जल संरक्षण और संवर्धन की शपथ,जल गंगा संवर्धन अभियान में 6 लाख जन भागीदारी हुई 

82

Jal Ganga Conservation Campaign Successful: CM डॉ मोहन यादव ने दिलाई जल संरक्षण और संवर्धन की शपथ,जल गंगा संवर्धन अभियान में 6 लाख जन भागीदारी हुई 

 

 

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा दशहरा का यह पावन अवसर है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तय किया गया था कि पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक हमारे नदी, कुएं ,पोखर, तालाब , झरने आदि जल स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर चोपड़ा बावड़ियों के संरक्षण और संवर्धन का काम किया जाएगा। मुझे बताते हुए खुशी है कि जल गंगा संवर्धन अभियान सफल रहा है। 6 लाख से अधिक जन भागीदारी की गई है।

IMG 20240616 WA0050

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव आज उज्जैन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पुरातात्विक धरोहर मोदी का चोपड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी को जल संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री विवेक जोशी तथा संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

IMG 20240616 WA0046

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मोदी का चोपड़ा जल स्त्रोत का भ्रमण किया और जिला प्रशासन को इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के साथ बेहतर रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोदी का चोपड़ा गोवर्धन सागर का ही एक अंग है। इसकी विशेषता यह है कि यहां सदैव पानी की निर्बाध रूप से आपूर्ति बनी रहती है।