आपने ऐसे गणपति महाराज जीवन में नहीं देखे होंगे, वीडियो में कीजिए अद्भुत दर्शन

994

Pune: देश भर में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस मौक़े पर लोग अपनी प्रतिभा और समर्पण अलग अलग तरीक़ों से दिखाने का प्रयास करते हैं। 2020 गणपति महोत्सव के दौरान Jeep India (ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) कंपनी के Pune प्लांट में कर्मचारियों ने अनोखे तरीक़े से गणपति महोत्सव का आयोजन किया था।
कर्मचारियों ने अपने प्लांट के पार्किंग एरिया में 122 Compass SUV’s को इस प्रकार पार्क किया कि ड्रोन से देखने पर गणपति की प्रतिमा प्रतीत होती है।सबसे ख़ास बात यह है कि गणपति की प्रतिमा उकेरने के लिए जीप इंडिया के कर्मचारियों ने विभिन्न रंगों के मॉडल का इस्तेमाल किया ताकि गणेश जी की आकृति स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ सके।गणेश जी की यह प्रतिमा 162 फ़ीट लंबी तथा 185 फ़ीट चौड़ी तैयार की गई जिसमें 122 वाहन इस्तेमाल किए गए।
देखिए Jeep India का शेयर किया गया मोहक वीडियो