कैलाश विजयवर्गीय बोले,25 प्रतिशत नए चेहरों का स्वागत हो व टिकिट कटने को खेल भावना से लें

दीपक जोशी या अन्य किसी के पार्टी छोड़कर जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता

4477

कैलाश विजयवर्गीय बोले,25 प्रतिशत नए चेहरों का स्वागत हो व टिकिट कटने को खेल भावना से लें 

देखें वीडियो, क्या कहा विजयवर्गीय ने

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की एक्सक्लूसिव  रिपोर्ट 

नर्मदापुरम। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय नरसिंहपुर से लौटते समय कुछ समय के लिए नर्मदापुरम रुके। सर्किट हाउस में वे भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले। पूर्व राजस्व मंत्री व विधायक दादा स्व. मधुकर राव हर्णे के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सेठानी घाट पर मां नर्मदा का पूजन भी किया। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल,नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, क्षेत्र के तीन मंडलों के भाजपा अध्यक्ष, तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे। सर्किट हाउस में कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के प्रश्न पर कहा कि किसी के आने और जाने से पार्टी को बहुत फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कर्नाटक में दो तिहाई मतों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की बात कही।

WhatsApp Image 2023 05 07 at 2.45.13 PM

टिकिट कटे तो खिलाड़ी भावना से स्वीकार करें

इस बार भाजपा में विधानसभा चुनाव में विधायकों की उम्र को लेकर सूची तैयार हुई है। इस सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दो-तीन बात साफ साफ कह दूं। पहली कैंडिडेट के जीतने की संभावनाएं, दूसरी 20 से 25 प्रतिशत नया नेतृत्व हो तो निश्चित रूप से पुराने लोग ड्रॉप होंगे। मैंने भी चुनाव नहीं लड़ा। इस परिवर्तन को खिलाड़ी भावना से स्वीकारना चाहिए। नए नेतृत्व का स्वागत करना चाहिए। सरकार नंबर से बनती है चेहरों से नहीं।

WhatsApp Image 2023 05 07 at 2.45.12 PM

WhatsApp Image 2023 05 07 at 2.45.13 PM 1

WhatsApp Image 2023 05 07 at 2.45.12 PM 1

WhatsApp Image 2023 05 07 at 2.45.13 PM 2

द केरला स्टोरी जैसी फिल्म बनना अब चालू हुआ

मप्र सरकार ने द केरला स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री किया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा इस प्रकार की कहानियों की फिल्म बनना पहली बार चालू हुआ है। नहीं तो फिल्म इस प्रकार बनती थी कि समाज में गलत संदेश जाता था। फिल्म बनाने वालों के साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए। यह पहली बार सत्य कथानक पर बनी फिल्म है। उसके निर्माणकर्ताओं का दावा है कि उनके पास सारे तथ्य हैं। सत्य को झुठलाया नहीं जा सकता। आप कितनी भी निंदा करें। बजरंग दल के जबलपुर विवाद पर बोले, कभी कभी उत्तेजना में कुछ अप्रिय घटित हो जाता है उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रवादी संगठन है, कभी क्षणिक उत्तेजना में कुछ हो जाता है तो उसे छोड़ कर देखना चाहिए। बजरंग दल ने हमेशा आतंकवाद का विरोध किया है। कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने पर मचे बवाल को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि बजरंग दल राष्ट्रवादी युवाओं का संगठन है, हमेशा बजरंग दल ने आतंकवाद, नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष किया है। राष्ट्रवादी संगठन है, जिसकी विचारधारा राष्ट्रवादी है। कभी-कभी उत्तेजना में कोई घटनाएं हो जाती है। सर्किट हाउस में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया, जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, पीयूष शर्मा समेत पार्टी के कई जिला व स्थानीय मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की।

WhatsApp Image 2023 05 07 at 2.45.14 PM

WhatsApp Image 2023 05 07 at 2.45.14 PM 1

बीजेपी को बीजेपी ही हरा सकती बयान पर दी सफाई
उन्होंने कहा कि मैंने यह कहा था कि बीजेपी को नुकसान होगा तो हमारे कार्यकर्ताओं से होगा। इसलिए कार्यकर्ताओं की चिंता करना चाहिए। यह मेरा बयान था। उसी को तोड़कर टुकड़ो-टुकड़ों में जैसा जिसको समझ आया ले लिया। भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास में भी गए गोविंदनगर, जिला नर्मदापुरम में स्थित इस लोक न्यास में जाकर कैलाश विजयवर्गीय ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किये जा रहे कार्यों का अवलोकन भी किया। यहाँ पर विशेष रूप से रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती पर जोर दिया जाता है और केमिकल मुक्त उत्पाद तैयार किये जाते है। साथ ही यहाँ बांस एवं लकड़ी के उच्च गुणवत्तापूर्ण उत्पाद भी बनाये जाते है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ,विद्या भारती प्रांतीय सह संगठन मंत्री अनिलअग्रवाल ,पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ,नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मलानी ,मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल , विवेक माहेश्वरी के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।