कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में बनाई प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोध समिति

961

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोध समिति का गठन किया है।

कमलनाथ द्वारा इस संबंध में जारी एक पत्र में बताया गया है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लगातार अपने राजनीतिक विरोधियों विशेष कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।
कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध झूठे प्रकरणों में फंसा कर कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Image 2022 04 14 at 8.21.25 AM

ऐसे सभी मामलों में विधिक कार्यवाही एवं राजनीतिक स्तर पर संघर्ष करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्यों में ग्वालियर- चंबल संभाग से राजेंद्र भारती, भोपाल संभाग से आरिफ मसूद एमएलए, इंदौर संभाग से बाला बच्चन और केके मिश्रा, उज्जैन संभाग से रामलाल मालवीय एमएलए, सागर संभाग से प्रभु सिंह ठाकुर और अरुणोदय चौबे, जबलपुर संभाग से विनय सक्सेना और रीवा संभाग से राजमणि पटेल राज्यसभा सांसद को शामिल किया गया है।

कमलनाथ ने अपने पत्र में सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों से यह अपेक्षा की गई है कि वह अपने जिले में दर्ज किए गए सभी प्रकरणों की सूची और संबंधित दस्तावेज श्री दिग्विजय सिंह अथवा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जेपी धनोतिया महामंत्री प्रदेश कांग्रेस के पास जमा करा सकते हैं।