KBC : 1 करोड़ का सही जवाब देने पर भी नहीं मिलते पूरे पैसे!

Online ट्रांसफर करना सिर्फ दिखावा है, सच नहीं!

584

Mumbai : अमिताभ बच्चन के सर्वाधिक लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हॉट सीट पर बैठने वाले हर प्रतियोगी की इच्छा कम से कम एक करोड़ जीतने की होती है। कई प्रतियोगी यहां तक पहुंचे भी हैं।

KBC-13 में भी अभी तक तीन प्रतियोगी एक करोड़ जीते और 7 करोड़ के सवाल का जवाब न आने पर गेम छोड़कर चले गए।

लेकिन, जिन्होंने एक करोड़ जीते और अमिताभ बच्चन ने उनके खाते में तत्काल ऑनलाइन एक करोड़ जमा भी किए, फिर भी उनके हाथ में एक करोड़ नहीं आए। इनकम टैक्स, सरचार्ज, सेस कटकर हाथ आते हैं करीब 65 लाख।

KBC देखने वालों को लगता है कि एक करोड़ जीतने वाला प्रतियोगी वाकई करोड़पति बन गया! लेकिन, ऐसा होता नहीं है।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ करीब 20 साल से चल रहा है। इस शो को पसंद किए जाने का कारण यह है कि यह शो मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान भी बढ़ाता है। साथ ही लोगों को जीतने का मौका भी देता है।

हर साल KBC का नया सीजन आता है और लोग बेहद एक्साइटेड होकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की होड़ में लगे रहते हैं।

जैसे-तैसे हॉट सीट तक नंबर आता है, जिसमें कोई कम तो कोई ज्यादा धनराशि जीतकर जाता है। कुछ प्रतियोगी 1 करोड़ रुपए के सवाल तक भी पहुंचते हैं।

इस बार KBC 13 में अभी तक 3 लोग करोड़पति बनकर 1 करोड़ रुपए जीत चुके हैं। हिमानी बुंदेला, साहिल अहिरवार और गीता सिंह ने हॉटसीट पर बैठ कर शो से एक करोड़ रुपए जीते।

लेकिन, एक करोड़ रुपए की जीत की घोषणा के बाद प्रतियोगी के हाथ कुछ लाख रुपए ही आ पाते हैं! प्रतियोगी शो में जो रकम जीतता है, उसका एक बड़ा हिस्सा इनकम टैक्स के रूप में कट जाता है।

ये शो के ऑर्गनाइजर्स की ही जिम्मेदारी है, कि वो प्रतियोगी को टैक्स काटकर ही जीते हुए पैसे दे। इसलिए धनराशि जीतने के बाद विजेता को लगभग एक तिहाई रुपए ही मिलते हैं।

Income Tax सेक्शन 194B के अनुसार, KBC प्रतियोगी को जीती हुई राशि का 30% टैक्स देना होता है। कोई प्रतियोगी शो में 1 करोड़ रुपए जीतता है, तो उसे 30 लाख रुपए टैक्स के तौर पर देने पड़ते हैं। मामला यही नहीं रुकता।

इसके बाद सेस (Cess) भी कटवाना पड़ता है। इस तरह से कमाई गई धनराशि में टैक्स स्लैब में कोई बेसिक छूट नहीं मिलती।

10 लाख रुपये से ज्यादा जीते ईनाम में 10% सरचार्ज (Surcharge) भी लगता है। फिर आता है एजुकेशन सेस और हायर एजुकेशन सेस। यानी अगर कोई शख्स अमिताभ के शो केबीसी से 1 करोड़ रुपये का ईनाम जीतता है तो सीधे तौर पर पहले तो 30% इनकम टैक्स कटता है, फिर 10% सरचार्ज लगता है, यानी 3 लाख रुपए। इसके बाद 4% सेस लगता है।

यहां 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि कटती है। कुल मिलाकर 34 लाख 20 हजार रुपए काट लिए जाते हैं। वहीं कुछ नियम शर्त भी लागू होते हैं, तो 1 करोड़ जीतने वाले को 65 लाख रुपए के करीब ही मिल पाते हैं।