Khandwa By-Election : BJP अध्यक्ष का Congress पर वार!

'जिस राजनीति में धर्म नहीं होगा, वो राजनीति नहीं!'

708

Khandwa By-Election : BJP अध्यक्ष का Congress पर वार!

बड़वाह। भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (VD Sharma) ने कन्या पूजन के मुद्दे पर कांग्रेस पर कटाक्ष किया। खंडवा के लोकसभा उपचुनाव में बड़वाह में आयोजित युवा सम्मेलन में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि BJP कन्या पूजन क्यों करती है! उन्होंने कहा कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति है, हम इसलिए करते हैं।

उन्होंने कांग्रेस के कन्या पूजन पर सवाल खड़ा करने पर कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। बड़वाह के युवा सम्मेलन में विष्णु दत्त शर्मा बोले कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति है। राजनीति में यदि धर्म नहीं होगा, तो राजनीति खोखली हो जाएगी।

विजयादशमी के दिन कन्या पूजन करके हमने संकल्प लिया है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे। अच्छा होता दिग्विजय सिंह किसी कन्या का पूजन करते, अच्छा होता कमलनाथजी भी किसी कन्या की पूजन करते। दशहरे पर कहीं जाते, लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस में सोनिया दरबार में तभी अवसर मिल सकता है, जब आप भारत के खिलाफ बोलें, भारतीय संस्कृति के खिलाफ बोलें, इस देश के खिलाफ बोलें। तभी तो दिग्विजय सिंह लगातार देश के खिलाफ बोलते रहते हैं।

Also Read:जर्जर सड़कें,बांध जलाशयों की मरम्मत के लिए खुला खजाना, वित्त ने बढ़ाई लोनिवि, जल संसाधन की खर्च सीमा