Khargone News: छाया जोशी ने मुख्य द्वार पर पूजा की, माथा टेकने के बाद किया नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार ग्रहण

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खरगोन नगरपालिका की नव निर्वाचित अध्यक्ष छाया जोशी ने जन्माष्टमी के अवसर पर आज शुभ मुहूर्त में नगरपालिका में प्रवेश करने के पहले मुख्य द्वार की पूजा अर्चना कर माथा टेककर नगरपालिका में प्रवेश किया।

WhatsApp Image 2022 08 19 at 4.00.36 PM

गौरतलब है कि सांसद में प्रवेश करने के पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी माथा टेककर ही प्रवेश किया था।

हाल ही में 12 अगस्त को एकतरफा 19 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर अध्यक्ष बनी छाया जोशी ने अब तक नगरपालिका में कार्यभार नहीं सम्भाला था। आज विधिवत पूजा अर्चना के साथ नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार छाया जोशी ने किया।

WhatsApp Image 2022 08 19 at 3.59.18 PM

पूजा अर्चना के बीच विधिवत सीएमओ प्रियंका पटेल की उपस्तिथि में कागजी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर जोशी ने पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा सहित पार्षद मौजूद थे। अध्यक्ष छाया जोशी और उपाध्यक्ष भोलू कर्मा का नगरपालिका अधिकारी कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष परसराम चौहान, रंजीत डंडीर सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp Image 2022 08 19 at 4.00.35 PM

अध्यक्ष के नाते छाया जोशी ने आज सबसे पहली फाइल गणेश चतुर्थी पर होने वाले आयोजन की स्वीकृति पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर अध्यक्ष छाया जोशी और उपाध्यक्ष भोलू कर्मा ने शहर का विकास प्राथमिकता बताया।

WhatsApp Image 2022 08 19 at 4.00.35 PM 1

छाया जोशी का कहना था कि वे पूर्व में भी पार्षद रही हैं। योजना बनाकर शहर का विकास होगा। सभी पार्षदों से चर्चा कर विकास का मेप तैयार कर शहर में काम होंगे। अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने सभी सहयोगी पार्षदों का आभार माना और आगे भी शहर के विकास में सहयोग की अपेक्षा की है।