कुसुम सोलंकी नरेन्द्र मोदी विचार मंच की जिलाध्यक्ष मनोनीत! 

357

कुसुम सोलंकी नरेन्द्र मोदी विचार मंच की जिलाध्यक्ष मनोनीत! 

 

Ratlam : नरेंद्र मोदी विचार मंच की बैठक मंगलवार को शहर के जवाहर नगर स्थित विवेकानंद आश्रम पर रखी गई। जहां प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला, प्रदेश सचिव किशोर कसेरा की सहमति पर प्रदेश संगठन महामंत्री पिंकी पाटीदार ने संगठन की गतिविधियों में सक्रियता लाने तथा नवनियुक्तियों को लेकर जिलाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती कुसुम सोलंकी को मनोनीत किया।

बैठक में मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला प्रदेश सचिव किशोर कसेरा, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पांचाल (भीमाखेडी) एवं महिला शाखा की प्रदेश संगठन महामंत्री पिंकी पाटीदार प्रदेश महामंत्री रंजना, प्रदेश प्रभारी मिनाक्षी शर्मा, जिला महामंत्री नेहा बोरासी मुख्य शाखा के जिला अध्यक्ष रवि जी का कसेरा अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। इस अवसर पर सुनील जोशी, राजेंद्र सिंह चौहान, राकेश निगम गोलू शर्मा, ओम प्रकाश ओझा जी, कैलाश जी शर्मा, कार्यकर्ता मौजूद रहें!