Leopard Attacked : बांस काट रहे युवक पर तेंदुए ने हमला किया, बचाने आए 3 लोगों को भी घायल किया!

वन विभाग ने कोई सुध नहीं ली और न घटनास्थल पर ही कोई आया!

259
Leopard Attacked

Leopard Attacked : बांस काट रहे युवक पर तेंदुए ने हमला किया, बचाने आए 3 लोगों को भी घायल किया!

Amzera (Dhar) : यहां से करीब 10 किमी दूर वनग्राम हाथीपावा में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर के समीप बांस काट रहे युवक को तेंदुए ने घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक युवक गजेंद्र अनसिंग (22 वर्ष) अपने घर से 100 मीटर दूर खेत मे बांस काटने गया था। उस पर अचानक घात लगाकर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर घर से बुजुर्ग समेत दो अन्य युवक दौड़कर उसे बचाने पहुंचे। तेंदुए ने उन तीनों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग को धार रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद ग्रामीण चारों घायलों को लेकर अमझेरा अस्पताल पहुंचे। जहा घायलों का उपचार किया गया। घटना के प्रत्यशदर्शी मानसिंह रावत ने बताया कि गजेंद्र अपने घर के पास लगे बांस की कटाई कर रहा था। तभी झाड़ियों मे से आकर तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जैसे ही गजेंद्र चिल्लाया, तो अन्य ग्रामीण भी दौड़कर पहुँचे। फिर तेंदुए ने अन्य तीन लोगों को भी अपना निशाना बनाया। अमझेरा स्वास्थ केंद्र प्रभारी डॉ सुशांत बहादुर ने बताया कि हाथीपावा गांव के घायल आए हैं। जिनके हाथ, पैर, मुँह और गले पर तेंदुए के दांत लगे है। घायलों के नाम कालू सोहन, मुनसिंह तौलिया, नानूराम दरियाव, गजेंद्र अनसिंह हैं। इनमें नानूराम गंभीर रूप से घायल है। उसके शरीर पर सबसे ज्यादा घाव हैं। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। उसे इलाज के लिए धार रेफर कर दिया गया।

IMG 20240522 WA0033

वन विभाग से कोई सुध लेने नहीं आया

घटना के बाद अमझेरा वन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार हमारे पालतू पशुओं पर तेंदुए ने हमला किया। जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गई, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की। वन विभाग से कोई भी जंगल नहीं जाता। घटना स्थल पर दोपहर 2 बजे तक वन विभाग का कोई भी अफसर या कर्मचारी नहीं पहुंचा। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत है। ग्रामीण घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

चार साल पहले भी हाथीपावा में पांच वर्ष की एक बालिका को तेंदुआ उठाकर ले गया था। बाद मे पिंजरा लगाकर उसे पकड़ा गया था।

Kawardha Accident: एक ही गांव में 19 लोगों की दुखद मौत,हादसे पर राष्ट्रपति और PM ने जताया शोक