LIFE LOGISTIC: आपका शरीर स्वयं को ठीक करने में सक्षम है

852

 LIFE LOGISTIC: आपका शरीर स्वयं को ठीक करने में सक्षम है

स्वस्थ जीवन के लिए कुछ रोजमर्रा की जिंदगी में नियमितता और क्रियाए हमारे लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। Early to Bed & Early to Rise याने रात को समय पर सोना और सुबह जल्दी उठना यह अति आवश्यक है। सुबह बिस्तर से उठते वक्त हम लेटे लेटे ही अपने शरीर को इधर उधर ही लाएं हाथ और पैर को आपस में सीने से मिलाकर घड़ी करें। आंखों को भी इधर-उधर ऊपर नीचे कुछ देर घूमाए। कानों पर हाथ रखकर थोड़ा सा दबाव दे। यह सब क्रिया आपकी बॉडी वार्मिंग की है।

LIFE LOGISTIC: आपका शरीर स्वयं को ठीक करने में सक्षम है

नहाते वक्त सबसे पहले पैरों पर पानी डालें फिर पैर से ऊपर पानी डालें। सबसे आखरी में सिर पर पानी डालें। नहाने के बाद बालों पर नियमित तेल लगाने से बाल मजबूत रहते हैं।

सुबह का नाश्ता और लंच बहुत अच्छा करें डट कर खाएं। परंतु शाम का या रात्रि का खाना बहुत ही सादा सिंपल होना चाहिए और पेट में थोड़ी जगह है उतना ही खाएं। खाना खाते से एकदम नहीं सोना चाहिए। 8 से 12 घंटे का उपवास शरीर को स्वयं उपचार करने में मदद करता है। सुबह शाम दातुन करना ना भूले।

लंच के समय एक चुटकी हल्दी और एक बूंद सरसों का तेल दांतों पर मलने से हमेशा दांत मजबूत रहेंगे।
चाहे जैसा भी कष्ट आए लेकिन चेहरे पर अधिक से अधिक शांति और संयम का भाव रखें।

दिन में कुछ न कुछ काम करते रहे। कहने का मतलब है कि शरीर हिलते-डोलते रहना चाहिए। मेहनत करते रहना चाहिए और यदि थोड़ा पसीना आ जाए तो आपकी निश्चित तौर पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।


Read More… LIFE LOGISTIC: Skin Care: त्वचा की देखभाल


अच्छा म्यूजिक सुने। सुबह शाम जब भी मौका लगे धूप में बैठे हैं। ज्यादा से ज्यादा ताजी हवा में रहे। साफ-सुथरे कपड़े पहने जेब में हमेशा नैपकिन या रुमाल रखें। जितना हो सके अपने आप को सुंदरता के साथ आभूषण पहने।और सबसे महत्वपूर्ण है अपने आप को प्रकृति से जोड़े रखें।

अशोक मेहता, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)