Lokayukt Trap: ₹10000 की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथों पकड़ा गया

1945

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक राजस्व निरीक्षक को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक मिश्रीलाल अग्रवाल ने संदीप बाथम नामक व्यक्ति से प्लॉट की NOC देने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

इस संबंध में संदीप बाथम की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने आज राजस्व निरीक्षक को ट्रैप किया।

ट्रैप की कार्रवाई लोकायुक्त भोपाल पुलिस अधीक्षक मनु व्यास के निर्देशन पर निरीक्षक मयूरी गौर, नीलम पटवा, विकास पटेल द्वारा की गई।

लोकायुक्त भोपाल द्वारा राजस्व निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।