Madly in Love : प्यार के लिए मुस्‍ल‍िम युवती हिंदू बनी, पर राह मुश्किल!

प्रेमी की बेवफाई से परेशान होकर हजारों किलोमीटर दूर बेगूसराय भी आई!

868

Begusarai : प्यार अंधा होता है और इसलिए इसमें सबकुछ जायज होता है। ठीक वैसे ही जम्मू कश्मीर की वादियों में शुरू हुई एक प्रेम कहानी जो कई दौर से गुजरी और एक दिन नौबत जान देने तक की भी आ गई। अपने प्रेमी से बेपनाह मोहब्बत और दीवानगी की हद तक चाहने वाली इस लड़की ने मुस्लिम धर्म को त्यागकर हिन्दू धर्म को अपना कर पहली अग्नि परीक्षा पास की।

कुछ दिनों बाद ही प्रेमी की बेवफाई से परेशान लड़की हजारों किलोमीटर दूर बेगूसराय पहुंची। लेकिन, यहां उसे प्रेमी और उसके परिवार वालों ने अपनाने से इंकार कर दिया तो लड़की ने विषैला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की, जिसे बाद में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

कश्मीरी युवती की इस प्रेम कहानी को मीडिया ने काफी जगह दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और बाद में लड़की के प्रेमी और उसके परिवार वालों को बुलाकर आपसी सुलह कराई, तो एक प्यार न सिर्फ तबाह होने से बच गया बल्कि दो जिंदगी भी एक हो गई।

फेसबुक से मिले और शादी की

इस मामले में लड़के ने बताया कि वह दोनों आपस में प्रेम करते हैं। और उनकी प्रेम कहानी फेसबुक के माध्यम से शुरू हुई। इसके बाद उसने लड़की से कोर्ट मैरिज की और बाद के दिनों में उसकी नौकरी छूट जाने के बाद वह परेशान रहा। इस बीच लड़की एक प्राइवेट स्कूल में काम करने लगी, जहां से विवाद शुरू हो गया। फिर इसका अंत एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। इस मामले में लड़के ने बताया कि वह आज भी अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करता है और उसे अपने साथ रखना चाहता है। लालू सिंह ने बताया कि उन दोनों के बीच कुछ गलतफहमियां हो गई थी, जिस कारण यह सब कुछ हुआ।

प्यार के लिए धर्म बदला

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिला के हैदरपुरा थाना क्षेत्र के गुलबर्ग कबीनी के रहने वाली सुमाईरा हनीफ और बेगूसराय के बीरपुर इलाके में रहने वाले लालो सिंह की आपस में तब मुलाकात हुई, जब लालो सिंह काम के सिलसिले मे श्रीनगर गया था। इस बीच दोनों के बीच फेसबुक के जरिए प्यार हुआ। बाद के दिनों में लड़के लालो सिंह ने लड़की के अपेंडिक्स के ऑपरेशन में काफी मदद की। इसके बाद लड़की ने यह फैसला कर लिया कि वह अपना जीवन साथी लालो सिंह को ही चुनेगी। पहले दोस्ती और फिर दोनों मे प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि के बाद लड़की ने शादी के लिए अपना धर्म बदल लिया और वह मुस्लिम से हिन्दू बन गई।

दोनों ने कोर्ट मैरेज शादी की और सात महीने तक एक साथ रहे। फिर अचानक लालो सिंह वहां से अपने घर बेगूसराय चला आया और उसके बाद वह वहां जाने से आनाकानी करने लगा। उसका व्यवहार भी बहुत बदल गया, पर लालू सिंह को बेपनाह मोहब्बत करने वाली उसकी प्रेमिका ने एक दिन अपने प्रेमी को पाने के लिए बेगूसराय पहुंच गई। इसके बाद उसे धोखा हाथ लगा।

जान देने की कोशिश की

इस दौरान उसके कथित प्रेमी और उसके परिवार वालों ने उसे रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसने विषैला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। बाद में उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह कई दिनों के इलाज के बाद ठीक हुई। हिंदू धर्म अपनाने के बाद अपना नाम अंजली सिंह रखने वाली इस प्रेमिका की जिद थी क‍ि वह ज‍िएगी तो तो लालू सिम के साथ और मरेगी तो लालू सिंह के लिए।

पुलिस की मदद से मोहब्बत कामयाब हुई

उसने बताया था कि उसके पेट में पल रहे बच्चे को भी उसके मां-बाप ने मारपीट कर खराब कर दिया था। बावजूद उसने अपनी जिद नहीं छोड़ी और लालू सिंह के साथ रहने लगे। बाद में मीडिया की सुर्खियों में बनी रही। यह प्रेम कहानी पुलिस सामने आई और पुलिस ने दोनों को मिलाया तो दोनों खुशी-खुशी अपने घर चले गए। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच कुछ गलतफहमियां हो गई थी, जिसे मिल-बैठकर सुलझा लिया गया।  इसके लिए एक सुलहनामा भी बनाया गया है।