किसानों के गेहूं के भाव तीन हजार रूपये क्विंटल के प्रस्ताव का विरोध मंदसौर विधायक ने किया- श्री जीतू पटवारी

मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग पर टैक्स भार बढ़ाया- सुश्री नटराजन

मंदसौर में कांग्रेस का प्रभावी सत्याग्रह प्रदर्शन

मंदसौर से डॉ. घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिला मुख्यालय के गांधी चौराहा पर जिले भर के कांग्रेस जन, किसान, कार्यकर्ताओं महिलाओं का बड़ा जमावड़ा सोमवार की भर दोपहरी में डटा रहा।

पूर्व मंत्री पूर्व सांसद समेत वरिष्ठ नेता दो बजे बाद सभा स्थल पहुंचे।

जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर द्वारा किसान अधिकार एवं जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत विशाल सभा का आयोजन स्थानीय गांधी चोराहे पर हुआ। पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतु पटवारी के नेतृत्व मे आयोजित किसान अधिकार सभा मे बड़ी  संख्या में अन्नदाता किसानो ने सहभागीता कर वर्तमान शिवराजसिंह चोहान सरकार की नितियो के प्रति रोष व्यक्त करते हुए किसानों की गेहूं के भाव तीन हजार रूपये प्रति क्विंटल करने की मांग पर मोहर लगायी।

WhatsApp Image 2023 04 24 at 7.50.38 PM 1

इस दौरान पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, नागदा खाचरौद विधायक दिलीप गुर्जर, सेलाना विधायक हर्षवर्धन गेहलोत, पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक कुणाल चोधरी ने केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारो की नितियो की आलोचना करते हुये अन्नदाता किसानो की वर्तमान हालत को चिंता जनक बताया।

पूर्व मंत्री एवं राउ विधायक जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान स्वयं को किसानों का बेटा कहते है लेकिन कांग्रेस द्वारा किसानों की आय दुगुना करने के प्रश्न पर जवाब देने की बजाय हमेशा भागते रहे है।  उन्होंने कहा कि जब मैं विधानसभा में किसानों के गेहूं के भाव तीन हजार रूपये प्रति क्विंटल करने के प्रस्ताव लाया तो सबसे पहले मंदसौर विधायक श्री यशपालसिंह सिसोदिया ने इसका विरोध किया।

WhatsApp Image 2023 04 24 at 7.50.39 PM

लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का हक भी छिना गया और विधानसभा से निष्कासित किया।

श्री पटवारी ने कहा कि केन्द्र से लेकर प्रदेश तक किसानो की आय 2022 तक दुगुना करने का दावा करने वाली दोनों भाजपा सरकारों के राज में किसान बदहाल है। केन्द्र की मोदी सरकार उद्योगपतियों की गोद में बैठकर काम कर रही है।
पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि आज तक कांग्रेस की जितनी भी सरकारें रही हैं उन्होंने मध्यमवर्गीय वर्ग के अलावा गरीबों एवं किसानों से कम से कम टैक्स लिया है किन्तु जबसे केन्द्र में मोदी सरकार आई इसके उलट उद्योगपतियों से टैक्स वसूली तो घटायी किन्तु मध्यमवर्गीय वर्ग पर टैक्स का बोझ बढ़ाया है।

सुश्री नटराजन ने किसानों के गेहूं के भाव तीन हजार रूपये क्विंटल करने के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का हक मिलना चाहिये।

WhatsApp Image 2023 04 24 at 7.50.40 PM

इस दौरान खाचरौद विधायक दिलीप गुर्जर, सेलाना विधायक हर्षवर्धन गेहलोत, कालापीपल विधायक कुणाल चोधरी, पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, नीमच के पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, राकेश पाटीदार, परशुराम सिसोदिया, महेन्द्रसिंह गुर्जर, श्यामलाल जोकचंद्र, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री श्री राजेश रघुवंशी ने संबोधित किया।

स्वागत उदबोधन देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन ने कहा कि क्षेत्र का किसान बदहाल है। लगातार प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद प्रभावित किसानों को कोई भी राहत प्रदेश की शिवराज सरकार ने नहीं दी।

इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रदीलाल धाकड़, रंगलाल धनगर, फकीरचंद्र गुर्जर, मानसिंह चंदेरिया, बंशीलाल पाटीदार, अनिता बैरागी, बद्रीलाल लोहार, शंकरलाल गुर्जर, शंभुलाल चौहान, त्रिलोक पाटीदार आदी किसान प्रतिनिधियों  ने अपने विचार रखे।

WhatsApp Image 2023 04 24 at 7.50.40 PM 1

इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा, ओमसिंह भाटी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्षगण विरेन्द्रसिंह हाडा, भवानीशंकर धाकड़, करणसिंह रावत, कमलेश जायसवाल सोनू, कृपालसिंह, जगदीश धनगर, किशोर गोयल, बसंतीलाल सोलंकी, नोंदराम गुर्जर, अनिल शर्मा, शीतलसिंह बोराना, वरिष्ठ नेता रविन्द्रसिंह रांका, अजा विभाग अध्यक्ष संदीप सलोद, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दीपकसिंह चौहान, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष यूनूस मेव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रुपल अशांशु संचेती, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष सुनिल बसेर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश पटेल, दुर्गेशसिंह पटेल, अजय लोढ़ा, राघवेन्द्रसिंह तोमर, सुरेन्द्र कुमावत, मनजीतसिंह मनी, प्रवीण मांगरिया, विजेश मालेचा, तरूण खिची, कर्मवीरसिंह भाटी, विनय राजोरिया, समरथ गुर्जर, शिव भानप्रिया, अशोक खिची सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे। संचालन महिला नेत्री सुश्री इष्टा भाचावत ने किया व आभार शंकरलाल पाटीदार ने माना।

♦️मंच पर किसानो को दिया स्थान, ब्लाॅक एवं मोर्चा संगठन के अध्यक्ष नीचे बैठे

किसान अधिकार सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन ने पहल करते हुए ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्षों एवं मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों को मंच पर बैठाने की बजाय किसानों एवं किसान प्रतिनिधियों एवं किसान नेताओं को मंच पर स्थान दिया। पूरे  कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्षगण एवं मोर्चा संगठन के अध्यक्षगण नीचे बैठे।