Mandsaur News: सभी कार्यकर्ता दिमाग मुक़ाम पर रखना दुश्मन चालाक है कुछ भी गड़बड़ी कर सकता है – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Mandsaur News: सभी कार्यकर्ता दिमाग मुक़ाम पर रखना दुश्मन चालाक है कुछ भी गड़बड़ी कर सकता है – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भाजपा प्रत्याशी समर्थन जनसभा में बोले – रोड़ शो में रहे शामिल

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। भारत मे रहकर भारत को जोड़ने की नहीं तोड़ने की बात ही की है कांग्रेस ने, नेता राहुल गांधी ने कई बातें और वादे पिछले चुनाव में किये पर कुछ भी पूरे नहीं हो पाये, बल्कि कांग्रेस का ही नुकसान किया है अबकी बार तो केरल वायनाड से भी सफ़ाया होगा। यह कहना है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का। वे शनिवार दोपहर भरी गर्मी में मंदसौर के गांधी चौराहे पर आयोजित भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री पदग्रहण बाद डॉ यादव पहली बार मंदसौर आये।

WhatsApp Image 2024 04 20 at 17.31.17

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबल नदी पर बांध बनाया सालों बीत गये सारा संसदीय क्षेत्र चंबल के जल से अछूता ही रहा भाजपा की सरकार ने ही यह सौगात दी है कि चंबल का पानी जिले गांव और नगर तक पहुंच रहा है। महत्वाकांक्षी सिंचाई योजना पूरी होने के साथ हजारों गांवों तक चंबल जल घर घर पहुंचेगा।

आपने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि दिमाग मुक़ाम पर रखकर कार्य करें, आज फॉर्म भरा है आज से उठखडे होकर मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के हर बूथ पर भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता के समर्थन में मतदान कराना है। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि दुश्मन (कांग्रेस) बहुत चालाक है कोई भी भ्रम फैलाने में माहिर है सावधानी रखना और पार्टी नेतृत्व के अनुसार मोदी का परिवार मानकर हर वर्ग किसान महिलाओं युवाओं आदिवासी सबके साथ लेकर भारी बहुमत से सुधीर गुप्ता को विजयी बनाना है।

WhatsApp Image 2024 04 20 at 17.31.17 1

जनसभा में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, केबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक गण अनिरुद्ध माधव मारू दिलीप सिंह परिहार ओमप्रकाश सखलेचा, हरदीपसिंह डंग चंदरसिंह सिसोदिया, राजेंद्र पांडेय जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, पवन पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा डॉ विजय पाटीदार, पार्टी प्रवक्ता यशपालसिंह सिसोदिया, पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक मदनलाल राठौड़, नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव, लोकसभा प्रभारी देवीलाल धाकड़ सहित संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य मार्गों पर वाहन में सवार होकर रोड़ शो किया गांधी चौराहे, नेहरू बस स्टैंड, कालिदास मार्ग, घंटाघर, सदर बाज़ार, मंडी गेट, सावरकर सेतु मार्ग, पशुपतिनाथ मार्ग आदि इलाकों में नागरिकों महिलाओं युवाओं का अभिवादन किया और मतदान करने भाजपा को जिताने की अपील की।

स्थान स्थान पर स्वागत द्वार बनाये गए जगह जगह पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया गया।

रोड़ शो में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रत्याशी के अलावा उपमुख्यमंत्री, केबिनेट मंत्री, विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में दर्शन आरती की। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री हवाई पट्टी पहुंच कर विमान से प्रस्थान कर गये।

कमिश्नर, आई जी, डी आई जी, कलेक्टर एस पी के अलावा भाजपा नेताओं ने हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री को विदाई दी।
💥
जनसभा में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं की कमल निशान प्रिंटेड साड़ियां आकर्षण का केन्द्र रही। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराई भाजपा की भगवा साड़ियां पहली बार देखने में आई। मुख्यमंत्री ने भी महिला शक्ति को सम्मान से सम्बोधित किया।
💥
गर्मी के कारण और भरी दोपहरी ढाई बजे का समय होने से अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पाई। भाजपा का दावा 15 हजार की उपस्थिति का किया गया था।
💥
दो दिनों से पुलिस का भारी इंतजाम देखा गया, पुलिस थानों के साथ आरक्षित फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ रहा। पुलिस अधीक्षक एवं नगर अधीक्षक स्वयं मोर्चा संभाल रहे थे।

WhatsApp Image 2024 04 20 at 17.38.51