Mandsaur News: पंचायती राज में भाजपा का पलड़ा भारी, कांग्रेस भानपुरा जनपद में जीती

जिला पंचायत एवं जनपदों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन हुआ

मंदसौर से डॉ. घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। दो दिनों की राजनीतिक गहमा गहमी के बीच जिला पंचायत एवं पांच जनपदों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
भाजपा समार्थितों का दबदबा रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार निर्विरोध चुनी गई।

WhatsApp Image 2022 07 29 at 5.48.58 PM

कांग्रेस के विजयी 8 सदस्यों में पात्र ओबीसी महिला दावेदार नहीं था। जबकि उपाध्यक्ष के लिए श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव विजयी रही।

WhatsApp Image 2022 07 29 at 5.48.59 PM

कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए भोपाल सिंह सोलंकी को मैदान में उतारा। कुछ नारेबाज़ी और एसडीएम बिहारीसिंह और कांग्रेस नेताओं परशुराम सिसोदिया, राकेश पाटीदार के बीच नोंकझोंक भी हुई।

अंततः जीत भाजपा की श्रीमती यादव की हुई।

17 वार्ड सदस्यों में 8-8 सदस्य भाजपा और कांग्रेस के थे, एक अन्य ने भाजपा को समर्थन किया।

इसी प्रकार मंदसौर जनपद पंचायत में भाजपा के बसंत शर्मा ने भाजपा के ही शिवराज सिंह राणा को पराजित कर अध्यक्ष पद प्राप्त किया। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे। विजय भाजपा की श्रीमती ममता वीरम धनगर को मिली।

मल्हारगढ़ जनपद में भाजपा की पुष्पा पाटीदार ने कांग्रेस की संगीता राठौर को तीन मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद का निर्णय गोटी से हुआ इसमें भी भाजपा के फकीरचंद धनगर विजेता घोषित किये गए।

सीतामऊ जनपद में निर्विरोध अध्यक्ष रुक्मणी देवी सूर्यवंशी निर्वाचित हुई। कांग्रेस को प्रस्तावक, समर्थक नहीं मिले।

गरोठ जनपद पंचायत में भाजपा की श्रीमती अन्तरबाई रणजीत सिंह चौहान चुनी गई। उपाध्यक्ष पद पर कशमकश रही। भाजपा कांग्रेस दोनों जीत का दावा कर रही। हाईकोर्ट के निर्णय से स्थगन मिला है। उसके कारण परिणाम घोषित नहीं हुए।

भानपुरा जनपद पंचायत में कांग्रेस के विजय पाटीदार ने स्पष्ट जीत हासिल की। उन्हें 10 मत मिले जबकि भाजपा समर्थित संगीता तिल्लानी प्रत्याशी बनायी गई जिन्हें 5 वोट ही मिले।

WhatsApp Image 2022 07 29 at 6.15.39 PM

जिले में एकमात्र जनपद पंचायत भानपुरा पर कांग्रेस को विजय मिली। नगर परिषद में भी कांग्रेस को बहुमत मिला है। पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया के प्रभाव क्षेत्र में कांग्रेस ने यह जीत प्राप्त की है।

इधर भाजपा को वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा, ऊर्जा मंत्री हरदीपसिंह डंग, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, विधायक देवीलाल धाकड़ मिलकर प्रयत्नशील रहे कि जिला पंचायत और जनपदों में पार्टी समर्थित काबिज़ हों।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए आरम्भिक रूप से विजय मेहता का नाम उभरा किंतु नामांकन मनुप्रिया विनीत यादव ने दाखिल किया।

WhatsApp Image 2022 07 29 at 5.55.37 PM 1

समझा जाता है कि गरोठ-भानपुरा क्षेत्र में कांग्रेस और पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया के बढ़ते प्रभाव पर रोकथाम के लिए अंतिम समय में श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव को उतारा गया। श्रीमती मनुप्रिया के ससुर स्व. राजेश यादव भाजपा से क्षेत्र के विधायक और जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे थे।

इसी प्रकार निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार की पुत्रवधू हैं।

भाजपा द्वारा जीत के बाद जुलूस निकाला, ढोल धमाके गूंजे। मंत्री, विधायक जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, राधेश्याम पाटीदार व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही।