Mandsaur News: शिवराज ने अठारह साल में मध्यप्रदेश को चौपट प्रदेश बनाया-कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ

पिपलिया मंडी में विशाल किसान सम्मेलन संपन्न

Mandsaur News: शिवराज ने अठारह साल में मध्यप्रदेश को चौपट प्रदेश बनाया-कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने पिपलिया मंडी में विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित किया।

मंगलवार को हाईस्कूल मैदान पिपलिया मंडी पर आयोजित किसान सम्मेलन एवं सभा में श्री कमलनाथ ने प्रदेश भाजपा सरकार पर प्रदेश को चौपट करने का आरोप लगाते हुए अपने 15 माह की सरकार की उपलब्धियों को मंच से रखा।

इस दौरान पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती अर्चना जायसवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन सहित बडी संख्या में गणमान्य नेतागण मंचासीन थे।

WhatsApp Image 2023 06 06 at 18.30.53

इसके पूर्व मंदसौर हवाई पट्टी पर मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज का दिन हम कभी नहीं भूला सकते हैं। 6 जून को निर्दोष किसानों को गोली मारी उन्होंने कोई पाप नहीं किया था, उन्होंने अपना हक मांगा था किन्तु उन्हें शिवराजसिंह चौहान सरकार ने गोलियां दी। किसानों की हत्यारी सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं। सरकार ने अब तक किसान आंदोलन और किसानों की मृत्यु की रिपोर्ट ही सामने नहीं आई है।

WhatsApp Image 2023 06 06 at 18.29.50

श्री नाथ ने कहा कि मेरी सरकार के किसी तहसीलदार या अन्य अधिकारी का सर्वे नहीं बल्कि मैंने मेरा खुद का सर्वे कर किसानों का एक सप्ताह के भीतर भरपूर मुआवजा दिया। उन्होंने शिवराजसिंह चौहान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अठारह सालों में उन्होंने प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन, महिला अपराधों में नंबर वन प्रदेश बना दिया है।

एक प्रश्न के उत्तर में कहा मैंने कभी सौदे की राजनीति नहीं की- श्री कमलनाथ ने भाजपा पर सौदे की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं चाहता तो यह राजनीति मैं भी कर सकता हूँ किन्तु मैं प्रदेश को सौदे की राजनीति का केन्द्र नहीं बनाना चाहता था। मुझे चुनाव के कुछ समय पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया था, और आप लोगों ने मेरा काम मेरी सरकार में देखा है। आप लोग मुझे बाकी के चार सालों में भलीभांति रूप से जान और पहचान गये होंगे।

WhatsApp Image 2023 06 06 at 18.29.50 1

एक लाख एक हजार किसानों का कर्जा माफ किया- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कहा कि मैंने कर्जमाफी योजना के तहत मंदसौर जिले के एक लाख एक हजार किसानों का कर्जा माफ किया है, आगे भी कर्जा माफ करने की योजना थी। अब हम पुनः सरकार में आयेगे तो किसानों का कर्जा फिर से माफ करके किसानों को राहत देंगे।

किसान सम्मेलन में मंच से संबोधित करते हुए श्री कमलनाथ ने कहा कि जब चुनाव के पांच महीने रहे तब शिवराज सरकार को महिलाओं युवाओं किसानों कर्मचारियों व्यापारियों की याद आई है यह केवल पाप धोने का प्रयास है पर जनता अब प्रलोभन में आने वाली नहीं।

किसान सम्मेलन को पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने भी संबोधित करते हुए भाजपा की शिवराजसिंह चौहान सरकार पर आरोप लगाते हुए पुनः सरकार बनने पर आम नागरिकों के लिए कांग्रेस की घोषणाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें पूरा करने का वचन दिया।

इससे पूर्व स्वागत उदबोधन देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन ने कहा कि कमलनाथजी की सरकार ने हर वर्ग को राहत दी। उनके कार्यकाल में अपराधों पर अंकुश लगा, मंदसौर में पांच सौ करोड़ की भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर की भूमि को मुक्त कराने का कार्य कमलनाथ सरकार ने कर दिखाया था।

WhatsApp Image 2023 06 06 at 18.30.53 1

इस अवसर पर आलोट विधायक मनोज चावला, पूर्व मंत्रीगण सुभाष सोजतिया, नरेन्द्र नाहटा, मध्यप्रदेश कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय चौरड़िया, पूर्व विधायकगण नवकृष्ण पाटील, श्रीमती पुष्पा भारतीय, भारतसिंह दीपाखेड़ा, नंदकिशोर पटेल, डॉ सम्पतस्वरूप जाजू, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, मल्हारगढ विधानसभा प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया, सुवासरा विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी राकेश पाटीदार, कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचंद्र, महेन्द्रसिंह गुर्जर, वरिष्ठ नेता ओमसिंह भाटी, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री श्री राजेश रघुवंशी, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा, जनपद पंचायत अध्यक्ष भानपुरा विजय पाटीदार, नगर परिषद भानपुरा के अध्यक्ष शिव भानपिया वरिष्ठ नेता मोहनलाल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्यगण भोपालसिंह सोलंकी, रामेश्वर रावत, रिंकेश डबकरा, उमरावसिंह, जगदीश धनगर, कर्मवीरसिंह भाटी, रामप्रसाद फरक्या, पिंकी कमलेश सोनी, बसई के जगदीश बद्रीभाई कोठारी, कार्यक्रम विधानसभा प्रभारी अनिल बोराना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूपल अशांशु संचेती, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश पटेल, सेवादल अध्यक्ष दिलीप देवड़ा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक पटेल, अजा विभाग जिलाध्यक्ष संदीप सलोद, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बद्रीलाल धाकड़, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य दीपकसिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक पाटीदार, राजकुमार अहीर, सत्यनारायण पाटीदार, उमरावसिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस नीमच अध्यक्ष अनिल चौरसिया, प्रदेश प्रतिनिधि प्रवीण मांगरिया, मनजीतसिंह टूटेजा, विधानसभा के युवा नेता दुगेशसिंह पटेल, असगर भाई मेव, विजेश मालेचा, किसान नेता डीपी धाकड़, तरूण खिची, किशोर गोयल, जिले के ब्लॉक कांग्रेेस अध्यक्षगण अनिल शर्मा, राघवेन्द्रसिंह तोमर, ईश्वरलाल धाकड़, विकास दशोरा, गोपाल विश्वकर्मा, बसंतीलाल सोलंकी, ओमप्रकाश राठौर, सुरेश पाटीदार, कृपालसिंह सोलंकी, कमलेश सोनू जायसवाल, करणसिंह, भवानीशंकर धाकड़, वीरेन्द्रसिंह हाडा, कार्यकारी अध्यक्षगण अंबालाल हिंगोरिया सलीम खान, घनश्याम कुमावत, कन्हैयालाल पाटीदार, अर्जुन गुर्जर, विशाल आंजना, पंकज जाट, इंदरसिंह गौड, शांतिलाल पाटीदार, रामसिंह जादौन, गोपालसिंह सिसोदिया, सुरेश धाकड़, प्रकाश बंजारा, सुरेश पाटीदार, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फकीरचंद्र गुर्जर, जावरा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री युसूफ  कडपा, आईटी सेल प्रदेश युवा कांग्रेस संयोजक चंचलेश व्यास सहित कई कांग्रेस नेता मंच पर उपस्थित थे।

किसान सम्मेलन का संचालन ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया व आभार कार्यकारी अध्यक्ष  कन्हैयालाल पाटीदार ने माना।

♦️12 सौ साथियों के साथ किसान नेता गुणवंत पाटीदार कांग्रेस में शामिल

किसान सभा के प्रारंभ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने किसान नेता एवं मंदसौर के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गुणवंत पाटीदार को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। गुणवंत पाटीदार किसान सभा में बारह सौ साथियों के साथ किसान सम्मेलन में आये थे। इस दौरान श्री कमलनाथ ने उन्हें पार्टी सदस्यता प्रदान करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

♦️ कांग्रेस का प्रभावी रोड़ शो

पिपलियामंडी आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के रोड शो में उमडी भीड़, जगह-जगह हुआ स्वागत, भेंट की गदाये
इससे पूर्व पिपलिया मंडी हेलीपेड पर श्री कमलनाथ का आगमन हुआ।

देखिए वीडियो-

इस दौरान महाविद्यालय के सामने अस्थायी हेलीपेड पर कांग्रेसजनों ने उनकी अगवानी की। इसके उपरांत पिपलिया चौपाटी से उनका रोड शो शुरू हुुआ जिसमें हजारों की संख्या में किसान, आम नागरिको एवं कांग्रेसजन उमड़े और जननायक कमलनाथ का स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ रही। हार फूलों की मालाएं, तिरंगे के साथ पार्टी के झंडे, बैनर लिए लोग स्वागत करते हुए दिखाई दिए।

विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसजनों ने हनुमानकी शक्ति का प्रतिक गदाभेंट कर हनुमान भक्त श्री कमलनाथ की अगवानी की। इस मौके पर संगठन की मंडलम मीटिंग भी हुई।

विधानसभा चुनाव के पहले सचिन पायलट बनाएंगे नई पार्टी,11 जून को कर सकते हैं ऐलान