नगर निगम अध्यक्ष पद पर भाजपा की मनीषा शर्मा हुई विजय

रतलाम नगर निगम के इतिहास में पहली बार बनी महिला निगम अध्यक्ष

1510

नगर निगम अध्यक्ष पद पर भाजपा की मनीषा शर्मा हुई विजय

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

नगर निगम अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के पार्षद पद पर तीन पारी खेलने वाली सिनियर महिला नेत्री मनीषा शर्मा का भाग्य अब निगम के अध्यक्ष पद को संभालने के लिए उदय हुआ हैं।

बुधवार को निगम सम्मेलन के दौरान हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में मनीषा शर्मा विजय हुई।उन्होंने 50 में से 34 मत हासिल किए,वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी भावना पेमाल को मात्र 16 वोट मिले।इस तरह मनीषा शर्मा निगम की अध्यक्ष चुन ली गई।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से निगम अध्यक्ष के लिए तीन दावेदारों के नाम चल रहे थे।पहली बार पार्षद बने दिलीप गांधी और तीसरी बार पार्षद बनी मनीषा मनोज शर्मा थी।वहीं तीसरा नाम भगतसिंह भदौरिया का सामने आया था।

सूत्र बताते हैं कि भगतसिंह भदोरिया के मना करने पर बचे हुए दो नाम दिलीप गांधी और मनीषा शर्मा के रह जाने पर इन दोनों में से एक के नाम पर सहमति बनाने के लिए मंगलवार को चुनाव को लेकर आए संगठन के पदाधिकारी ने मनीषा शर्मा का तय कर दिया।

इस तरह तीन बार पार्षद पद का अनुभव मनीषा शर्मा को अध्यक्ष पद तक ले गया।वहीं दिलीप गांधी का पहली बार चुनाव जीतना और अनुभव की कमी होना कहीं न कहीं उन्हें पद तक नहीं ले जा सका।

आपको बता दें कि नगर निगम अध्यक्ष के रूप में अभी तक पुरुष ही काबिज होते रहे हैं।इस बार पहली बार ऐसा हुआ हैं कि निगम अध्यक्ष के रूप में एक महिला ने चुनाव जीता है।

Author profile
WhatsApp Image 2022 01 29 at 4.46.12 AM
रमेश सोनी

पिछले अठ्ठाइस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय। इस दौरान रतलाम और प्रदेश से प्रकाशित कई समाचार पत्रों में संवाददाता से लेकर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्तमान में आपके अपने न्यूज़ पोर्टल मीडियावाला के ब्यूरो चीफ हैं।