पूर्व विधायक रामलाल मालवीय सहित उज्जैन जिले के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल 

838

पूर्व विधायक रामलाल मालवीय सहित उज्जैन जिले के कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

 

भोपाल: उज्जैन घट्टिया विधानसभा से पूर्व विधायक रामलाल मालवीय सहित उज्जैन जिले के कई कांग्रेस नेता आज भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भाजपा में शामिल हो गए । आज सुबह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्हेल के कांग्रेस नेता सचिन पाटनी भी भाजपा में शामिल हुए।

IMG 20240406 WA0045

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष शनिवार को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के उज्जैन के पूर्व विधायक श्री रामलाल मालवीय, पूर्व जनपद अध्यक्ष भारत सिंह पंवार, उपाध्यक्ष श्री बहादुर सिंह पटेल, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, जनपद सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंचों ने भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।