Market : यूक्रेन संकट टलने के आसार से सभी बाजारों में उछाल, सोना-चांदी भी चढ़ा

SENSEX and Nifti में शानदार रिकवरी की स्थिति दिखाई दी, क्रूड भी ऊपर

1159

कारपोरेट और बिजनेस विशेषज्ञ बसंत पाल की रिपोर्ट

रूस और यूक्रेन संकट के बीच खबर है कि यूक्रेन आगे तटस्थ देश बने रहने पर राजी हो सकता है। रूस की शर्त थी कि यूक्रेन तटस्थ बना रहे, न कि ‘नाटो’ में शामिल हो। इस संकेत के बाद शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी रहीं। सेंसेक्स में 1200 अंकों से ज्यादा तेजी रही, जबकि Nifti भी 16350 के करीब बंद हुआ है।

बुधवार के कारोबार में IT शेयरों में खरीदारी रही, तो हैवीवेट शेयरों में भी अच्छा मूवमेंट दिख रहा है। फिलहाल Sensex में 1223 अंकों की तेजी रही है और 54,647 के स्तर पर बंद हुआ , तो Nifti 332 अंक बढ़कर 16345 के स्तर पर बंद हुआ। Nifti पर IT इंडेक्स में 1.5% से ज्यादा तेजी है, रियल्टी इंडेक्स करीब 2.5% मजबूत रहा। आटो इंडेक्स भी 2% मजबूत हुआ है। बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़े हैं। FMCG और फार्मा शेयरों में भी खरीदारी है। जबकि, मेटल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 30 के 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

LIC का IPO को मंज़ूरी

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के इनीशियल पब्लिक आफरिंग (IPO) को मंज़ूरी मिलने की ख़बरें तेज हैं। LIC के IPO को मार्केट रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिल गई है। SEBI के पास दायर ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, सरकार LIC के IPO के तहत 31 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर बेचेगी।

9 मार्च से TCS का बायबैक ऑफ़र

TCS का शेयर बायबैक ऑफर 9 मार्च को खुल रहा है और यह 23 मार्च को बंद होगा। कंपनी के बोर्ड ने 12 जनवरी को बायबैक का एलान किया था। कंपनी के बोर्ड ने 4500 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के लिए 4,00,00,000 स्टॉक वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके तहत रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी थी।

Gold 19 महीने के उच्च स्तर पर

सोना 19 महीने की ऊंचाई के करीब पहुंच गया है।सोना लगातार तीसरे दिन 2000 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। आज COMEX पर सोने का भाव 2068.40 डॉलर तक पहुंचा। जबकि, COMEX पर चांदी 27 डॉलर के पार है। MCX पर सोने का भाव 55000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब है, वहीं MCX पर चांदी 73000 रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है।

क्रूड के भाव 130 डॉलर पर

यूक्रेन संकट के चलते वैश्विक बाज़ार पर असर पड़ने का डर बाज़ार की धारणा को खराब कर रहा है। अमेरिका द्वारा रूस पर नया सैंक्शन भी बाजार के लिए निगेटिव है।क्रूड का भाव फिर 130 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। एनर्जी की कीमतों में तेजी है, जिससे महंगाई और बढ़ने की आशंका है। WTI क्रूड भी 128 डॉलर प्रति बैरल पर है।

Author profile
WhatsApp Image 2021 10 23 at 1.54.28 AM
बसंत पाल

लेखक वरिष्ठ पत्रकार और कारपोरेट, कमोडिटी मार्केट के जानकार हैं। इन विषयों पर तीन दशकों से निरंतर लेखन कर रहे हैं। आर्थिक मामलों के समीक्षक होने के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी सम्बद्ध रहे।
संपर्क : 98260 10905