Media centre in Bhopal: चुनावी वर्ष में पत्रकारों को बड़ी सौगात

261

Media centre in Bhopal: चुनावी वर्ष में पत्रकारों को बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी अश्व मेध के रथ को हांकते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को दी जा रही अनेक सौगातों के क्रम में 3 अक्टूबर को पत्रकारों की भी बरसों पुरानी जरूरत को धरातल पर साकार करने का शुभारंभ कर दिया। भोपाल के मालवीय नगर में पुराने पत्रकार भवन के स्थान पर एक भव्य,सुविधा संपन्न मीडिया सेंटर की आधार शिला मुख्यमंत्री ने आज रख दी।यह देश का संभवतः पहला अत्याधुनिक मीडिया सेंटर होगा।

मंगलवार को भोपाल में एक भव्य कार्यक्रम में इसके निर्माण का पूजन शिवराज के हस्ते हुआ,जिसे दो वर्ष में पूरा किए जाने की संभावना है।

करीब 67 हजार वर्गफीट में बनने वाले इस केंद्र की चार मंजिलें होंगी। इसमें 250 क्षमता का ऑडिटोरियम,140 और 40 की क्षमता के दो प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल,पुस्तकालय,बैंक,मल्टी मीडिया रूम,कला केंद्र,प्रदर्शनी हॉल,रेस्टोरेंट जैसी सुविधाओं से परिपूर्ण यह मीडिया सेंटर देश का आधुनिकतम केंद्र बनकर उभरेगा।

https://youtu.be/OTCq8Q53Als

शिवराज सरकार नवंबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले अलग—अलग वर्गों को साधने में लगी है।इसी सिलसिले के तहत सरकार के अभिन्न सहयोगी और समाज के सजग प्रहरी के तौर पर स्थापित मीडिया के लिए भी शिवराज सिंह ने पर्याप्त उदारता दिखाई है।

पिछले माह भी मुख्यमंत्री निवास में पत्रकारों को भोज पर आमंत्रित कर उनके लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की गई थी। जिसमें 65 वर्ष से अधिक उम्र के अधिमान्य पत्रकारों की बीमा प्रीमियम सरकार द्वारा जमा करने,सम्मान निधि दस हजार से बढ़ाकर दुगनी बीस हजार करने,आयकरदाता पत्रकारों को भी योजना का लाभ देने ,आवास ऋण में 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान ,चिकित्सा सहायता एक लाख रुपए करने जैसी अनेक घोषणाएं की गई थीं।
3 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के जिला स्तरीय करीब ढाई हजार पत्रकार शामिल हुए।

Author profile
thumb 31991 200 200 0 0 crop
रमण रावल

 

संपादक - वीकेंड पोस्ट

स्थानीय संपादक - पीपुल्स समाचार,इंदौर                               

संपादक - चौथासंसार, इंदौर

प्रधान संपादक - भास्कर टीवी(बीटीवी), इंदौर

शहर संपादक - नईदुनिया, इंदौर

समाचार संपादक - दैनिक भास्कर, इंदौर

कार्यकारी संपादक  - चौथा संसार, इंदौर

उप संपादक - नवभारत, इंदौर

साहित्य संपादक - चौथासंसार, इंदौर                                                             

समाचार संपादक - प्रभातकिरण, इंदौर      

                                                 

1979 से 1981 तक साप्ताहिक अखबार युग प्रभात,स्पूतनिक और दैनिक अखबार इंदौर समाचार में उप संपादक और नगर प्रतिनिधि के दायित्व का निर्वाह किया ।

शिक्षा - वाणिज्य स्नातक (1976), विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन

उल्लेखनीय-

० 1990 में  दैनिक नवभारत के लिये इंदौर के 50 से अधिक उद्योगपतियों , कारोबारियों से साक्षात्कार लेकर उनके उत्थान की दास्तान का प्रकाशन । इंदौर के इतिहास में पहली बार कॉर्पोरेट प्रोफाइल दिया गया।

० अनेक विख्यात हस्तियों का साक्षात्कार-बाबा आमटे,अटल बिहारी वाजपेयी,चंद्रशेखर,चौधरी चरणसिंह,संत लोंगोवाल,हरिवंश राय बच्चन,गुलाम अली,श्रीराम लागू,सदाशिवराव अमरापुरकर,सुनील दत्त,जगदगुरु शंकाराचार्य,दिग्विजयसिंह,कैलाश जोशी,वीरेंद्र कुमार सखलेचा,सुब्रमण्यम स्वामी, लोकमान्य टिळक के प्रपोत्र दीपक टिळक।

० 1984 के आम चुनाव का कवरेज करने उ.प्र. का दौरा,जहां अमेठी,रायबरेली,इलाहाबाद के राजनीतिक समीकरण का जायजा लिया।

० अमिताभ बच्चन से साक्षात्कार, 1985।

० 2011 से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना वाले अनेक लेखों का विभिन्न अखबारों में प्रकाशन, जिसके संकलन की किताब मोदी युग का विमोचन जुलाई 2014 में किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भी किताब भेंट की गयी। 2019 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के एक माह के भीतर किताब युग-युग मोदी का प्रकाशन 23 जून 2019 को।

सम्मान- मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा स्थापित राहुल बारपुते आंचलिक पत्रकारिता सम्मान-2016 से सम्मानित।

विशेष-  भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा 18 से 20 अगस्त तक मॉरीशस में आयोजित 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में सरकारी प्रतिनिधिमंडल में बतौर सदस्य शरीक।

मनोनयन- म.प्र. शासन के जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय पत्रकार अधिमान्यता समिति के दो बार सदस्य मनोनीत।

किताबें-इंदौर के सितारे(2014),इंदौर के सितारे भाग-2(2015),इंदौर के सितारे भाग 3(2018), मोदी युग(2014), अंगदान(2016) , युग-युग मोदी(2019) सहित 8 किताबें प्रकाशित ।

भाषा-हिंदी,मराठी,गुजराती,सामान्य अंग्रेजी।

रुचि-मानवीय,सामाजिक,राजनीतिक मुद्दों पर लेखन,साक्षात्कार ।

संप्रति- 2014 से बतौर स्वतंत्र पत्रकार भास्कर, नईदुनिया,प्रभातकिरण,अग्निबाण, चौथा संसार,दबंग दुनिया,पीपुल्स समाचार,आचरण , लोकमत समाचार , राज एक्सप्रेस, वेबदुनिया , मीडियावाला डॉट इन  आदि में लेखन।