मंत्री ने माना संबंल में 88 मामलों में 1.76 करोड़ रुपए अनुग्रह राशि अपात्रों को बांट दी,6 जोनल अधिकारी सस्पेंड 

198

मंत्री ने माना संबंल में 88 मामलों में 1.76 करोड़ रुपए अनुग्रह राशि अपात्रों को बांट दी,6 जोनल अधिकारी सस्पेंड 

 

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम भोपाल के अधिकारियों-कर्मचारियों ने संबल, कर्मकार मंडल में अनुग्रह राशि वितरण में घोटाला किया है। 88 मामलों में 1 करोड़ 76 लाख रुपए की राशि अपात्रों को बांट कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया है। गलत भुगतान की जानकारी सामने आने पर 41 मामलों में 82 लाख 22 हजार रुपए श्रमिकों ने श्रम विभाग में जमा कराए है।

लोकायुक्त कार्यालय ने निगम के 17 कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया है। प्रकरण में उत्तरदायी पाये गए छह जोनल अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया गया है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधायक कुंवर अभिजीत शाह के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। शाह ने नगर निगम भोपाल में संबल कर्मकार मंडल में अनुग्रह राशि घोटाले में अपर आयुक्त की अध्यक्षता में बनी जांच समिति के द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण का प्रतिवेदन और भोपाल नगगर निगम आयुक्त को दी गई अंतिम जांच रिपोर्ट की प्रति मांगी थी ओर इस मामले में क्या कार्यवाही की गई यह जानकारी मांगी थी। जांच रिपोर्ट और प्रकरण में उत्तरदायी पाये गए छह जोनल अधिकारियों जिन्हें निलंबित किया गया है उनकी जानकारी मंत्री ने विधायक को उपलब्ध करा दी हे।

मंत्री ने यह भी बताया है कि जांच समिति ने कम्प्यूटर के आईपी एड्रेस एवं मेक आईडी एड्रेस की जांच नहीं कराई है। उन्होंने बताया कि स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन और डीएससी द्वारा जारी EPO के आधार पर जांच की गई। कुल 118 मामलों में से 88 में 1 करोड़ 76 लाख रुपए गलत भुगतान कर दिए गए। 41 मामलों में 82 लाख 22 हजार रुपए श्रमिेकों ने जमा करा दिए है। निगम के सत्रह कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लोकायुक्त ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है।