Minister Vijay Shah Controversy: अब सफाई दी कि मैंने तो कांग्रेस को हराने का बोला   

961
Minister Vijay Shah

Minister Vijay Shah Controversy

Bhopal MP:  मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल में कुछ मंत्री अपने उल-जुलूल बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। इनमें एक वन मंत्री विजय शाह हैं, जिनके राजनीतिक करियर में बयानों की भीड़ है।

उन्होंने खंडवा लोकसभा उपचुनाव के मांधाता इलाके के बारे में ऐसा बयान दिया कि वो मुश्किल में पड़ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने जुबान फिसलने पर कहा था कि भाजपा एक भी बूथ नहीं जीतेगी। भाजपा पार्टी संगठन ने उन्हें मांधाता विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है।

जुबान फिसलने पर फंसने का Minister Vijay Shah का ये पहला मामला नहीं है। वे पहले भी कई बार अपनी ही कही बातों में फँस चुके हैं। एक बार तो उन्होंने मुख्यमंत्री की पत्नी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, इस कारण उन्हें मंत्रिमंडल से निकाला भी गया था।
Minister Vijay Shah
Minister Vijay Shah

मांधाता क्षेत्र के इस वायरल वीडियो पर बाद में विजय शाह ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि, वे अपने ससुर बागली के राजा कुँवर छतरसिंह जी के अस्थि विसर्जन के लिए ओम्कारेश्वर आए थे। इस दौरान रास्ते में उन्होंने बीड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। यहाँ उन्होंने एक- एक भाजपा कार्यकर्ता से आह्वान किया है कि भाजपा को लोकसभा उपचुनाव में जीतने के लिए तन, मन और धन से जुट जाएं। मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि हमनें कार्यकर्ताओं को बुलाकर कहा है कि एक भी पोलिंग बूथ से भाजपा न हारे।

Also Read: मालवा रीजन बना बॉलीवुड का नया डेस्टिनेशन, घायल, दामिनी और दबंग जैसी फिल्मों के रायटर दिलीप शुक्ला बनाएंगे दो फिल्मे

चूंकि, उन्हें निर्धारित समय 12.30 बजे तक ओम्कारेश्वर पहुंचना था। जल्दबाजी में जुबान फिसलने की वजह से मुँह से निकल गया ‘एक भी बूथ से भाजपा न जीते।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि हम सब मिलकर भाजपा को जिताने के लिए रात- दिन एक कर रहे हैं। भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता हर बूथ से भाजपा को जिताने के लिए प्रयासरत है, और हम मांधाता से भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे। कांग्रेसी बात का बतंगड़ बना रहे हैं।

शाह ने कहा कि, कांग्रेसी खुश न हो उनके कहने से भाजपा हारने वाली नहीं है। मांधाता विधानसभा के एक भी बूथ से कांग्रेस जीतने वाली नहीं है। सभी पर भाजपा की जीत तय है। इसके लिए वे शर्त लगाने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि महीने भर वे रात- दिन एक करके पूरे समर्पण भाव से भाजपा को जिताएंगे।

कांग्रेस का ट्वीट  
वाह मंत्री जी, वाह ..
आप जल्दी में थे इसलिये आपने भाजपा को हरा दिया और अब जिताने में लग गये …
वैसे भी दिन में इस तरह ज़ुबान का फिसलना ठीक नहीं, एक बार रात में आपकी ज़ुबान फिसली थी तो आपका मंत्री पद फिसल गया था…
आप संवैधानिक पद पर है, शर्त-वर्त लगाना आपको शोभा नहीं देता…