Minister’s Obscene Video Goes Viral : ‘आप’ के कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल, बर्खास्तगी की मांग!

नौकरी मांगने आई लड़की का मोबाइल नंबर लिया और अश्लील हरकत की!

939

Minister’s Obscene Video Goes Viral : ‘आप’ के कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल, बर्खास्तगी की मांग!

Chandigarh : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में एक और कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, पंजाब सरकार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अकाली दल नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने इसे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का वीडियो होने का दावा किया है। वहीं भाजपा ने कैबिनेट मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की है।

अकाली दल ने इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल से शिकायत की है। सोमवार को अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि बलकार सिंह आज भी सरकार में बैठकर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। इससे पहले भी पंजाब के एक और मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का वीडियो वायरल हो चुका है।

इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब के मंत्री ने 21 साल की लड़की को नौकरी देने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया है। राज्यपाल इस मामले का संज्ञान लेकर बलकार सिंह को तुरंत बर्खास्त करें।

जानकारी के मुताबिक, वीडियो में पंजाब सरकार के मंत्री बलकार सिंह अश्लील हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि AAP नेता बलकार सिंह ने नौकरी मांगने आई एक 21 साल की लड़की को वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा। वीडियो कॉल के दौरान मंत्री ने उसके सामने अश्लील हरकत की।

कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि वह लालचंद तथा बलकार सिंह जैसे चरित्रहीन मंत्रियों को बचाने के भगवंत मान के रवैये को लेकर हैरान व दुखी हैं। सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि बलकार सिंह के वीडियो ने समूचे पंजाब को शर्मसार कर दिया है। खैहरा ने कहा कि बलकार सिंह के वीडियो ने समूचे पंजाब को शर्मसार कर दिया है। खैहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर जल्द ही आगे की रणनीति बनाकर पीडि़ता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

(मीडियावाला वायरल वीडियो और सम्बंधित समाचार की पुष्टि नहीं करता)