बंगाल की खाड़ी में मानसूनी बादलों का जमाव, MP के पश्चिमी हिस्से में आज शाम बारिश संभव

2744

बंगाल की खाड़ी में मानसूनी बादलों का जमाव, MP के पश्चिमी हिस्से में आज शाम बारिश संभव

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा। केवल दक्षिण पश्चिम दिशा से आ रहे बादलों से दिल्ली तक बादल छाने से अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना बन रही है। यूपी में बादल छाएंगे। 18 जून के बाद दिल्ली उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल, हरियाणा में बारिश दस्तक दे सकती है।

मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में अभी भी अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच चल रहा है। यहां हल्के सामान्य बादल है, लेकिन फिलहाल बारिश की संभावना नजर नहीं आती है।

इंदौर में अधिकतम पारा 36, 37 डिग्री के आसपास है और भोपाल में 38, 39 डिग्री है।

इंदौर, भोपाल सहित मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा आदि इलाकों में घने बादल छाएंगे। हवाओं के साथ यहां बारिश होने की संभावना भी शाम तक है।

आज बंगाल की खाड़ी में जबरदस्त बादलों का सैलाब है जिससे संभावना है तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिसा, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश हो सकती है। मुंबई में आज भी बारिश की संभावना नजर आती है।