MP Budget: सांवेर को डेढ़ दर्जन ग्रामीण सड़कों की सौगात

मंत्री सिलावट ने CM का आभार जताया

1057

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट जी ने मध्य सरकार के विधानसभा में बजट पेश होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मुख्यमंत्री श्री चौहान के अनुभव का फायदा उठाकर मध्य प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। मध्य प्रदेश आत्म-निर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि, यह बजट हर नागरिक और अर्थ-व्यवस्था को सुदृण करने वाला बजट है।

इस बजट में राज्य की जनता पर किसी प्रकार का कोई नया कर नहीं लगाया गया है। उसके बाद भी विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी की गई है।

बजट में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के लिए करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्तावित किए जाने पर श्री सिलावट ने खुशी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा। गांव में रहने वाले लोगों को शहर से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्रवासियों को रोजगार के साथ-साथ विकास और प्रगति की संभावनाएं खुलेंगी।

इंदौर के सांवेर क्षेत्र के लिए बजट में प्रावधान की गई सड़कें

-3.4 किलोमीटर मिर्जापुर-तित्लौराखुर्द मार्ग का निर्माण करीब 2 करोड़ 10 लाख राशि की लागत से किया जाएगा।

-1.3 किलोमीटर तिम्बोदी-नायतामुण्डला पहुंच मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ 25 लाख राशि की लागत से किया जाएगा।

-3.2 किलोमीटर मिर्जपुर पहुंच मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ 90 लाख राशि की लागत से किया जाएगा।

-13 किलोमीटर कम्पेल से श्यादादेव तक मार्ग का निर्माण करीब 8 करोड़ 45 लाख राशि की लागत से किया जाएगा।

-3 किलोमीटर उन्डेल से श्यादादेव तक मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ 95 लाख राशि की लागत से किया जाएगा।

-2 किलोमीटर पिवडाय से कम्पेल बायपास तक मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ 30 लाख राशि की लागत से किया जाएगा।

-10 किलोमीटर कम्पेल से मोरोदहाट तक मार्ग का निर्माण करीब 6 करोड़ 50 लाख राशि की लागत से किया जाएगा।

-0.6 किलोमीटर सांवेर गवला मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ राशि की लागत से किया जाएगा।

-0.6 किलोमीटर टिगरिया बादशाह लिम्बोदागरी पालिया पतुरिया बड़ोदियाखान मार्ग चौनेज 16000 से 16600 तक मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ राशि की लागत से किया जाएगा।

-0.6 किलोमीटर रिंगनोदिया पहुंच मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ राशि की लागत से किया जाएगा।

-0.45 किलोमीटर लक्ष्मणखेड़ी पहुंच मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ राशि की लागत से किया जाएगा।

-0.5 किलोमीटर मुरादपुरा मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ राशि की लागत से किया जाएगा।

-0.4 किलोमीटर सबिर शिषण रोड से हनुमान मंदिर तक मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ राशि की लागत से किया जाएगा।

-0.3 किलोमीटर धरमपुरी से सोलसिंदा मार्ग निर्माण चौनेज 1700 लोक निर्माण से 2000 तक मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ राशि की लागत से किया जाएगा।

-3 किलोमीटर जम्बुसरवर से बसान्दा मार्ग का निर्माण करीब 2 करोड़ राशि की लागत से किया जाएगा।

-1 किलोमीटर मुण्डलाबाग से पानोड रोड तक मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ राशि की लागत से किया जाएगा।

इसके साथ ही इंदौर जिले के दो अन्य मुख्य मार्ग का उन्नयन अपरीक्षित मद से किया जाएगा।

-1.5 किलोमीटर हातोद अजनोद मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ 35 लाख राशि की लागत से किया जाएगा।

-1.6 किलोमीटर टिगरिया बादशाह लिम्बोदागारी, पालिया, नागपुर, बालरिया, रालामंडल, बडोदियाखान मार्ग का निर्माण करीब 1 करोड़ 44 लाख राशि की लागत से किया जाएगा।

इसके साथ ही सांवेर क्षेत्र के लिए माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भी बजट में मंजूरी दी गई है जिससे सांवेर क्षेत्र के किसानों को उन्नत खेती करने में मदद मिलेगी|

साथ ही इससे मध्यप्रदेश को आवंटित नर्मदा जल की एक-एक बूंद का उपयोग किया जा सकेगा। माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना और 17 सड़को के बजट में प्रावधान करने पर सांवेर की जनता की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया है।