MP By-Elections: शिवराज समेत 20 नेता BJP के स्टार प्रचारक – सिंधिया भी सूची में! 

811
Pachmarhi
Election

भोपाल। MP की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। पार्टी की तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, BJP के प्रदेश अध्यक्ष VD Sharma (वीडी शर्मा) के साथ कई केंद्रीय मंत्रियों और कैबिनेट मंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया। हाल ही में MP से राज्यसभा के लिए चुने गए केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को इस सूची में शामिल नहीं किया गया।
ये हैं स्टार प्रचारक
BJP ने By Election में प्रचार के लिए 20 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इनमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती समेत अन्य लोगों का नाम है।
वीडी शर्मा, शिवराज सिंह चौहान, शिव प्रकाश, मुरलीधर राव, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, धर्मेंद्र प्रधान, उमा भारती, वीरेंद्र कुमार खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गनसिंह कुलस्ते, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, राकेश सिंह, ओम प्रकाश धुर्वे, सुधीर गुप्ता, लालसिंह आर्य, सुहास भगत और हिंतानंद शर्मा हैं।
वॉर रुम तैयार
सभी स्टार प्रचारक खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव में प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। चारों सीटों पर 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी।  इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी। 13 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद 30 को मतदान होगा। इसके बाद 2 नवंबर को मतगणना होगी। इसके अलावा BJP ने चुनाव के लिए वॉर रूम भी तैयार कर लिया है।
भाजपा ने भोपाल में चुनाव प्रबंधन समिति कार्यालय का उद्घाटन किया। चुनाव प्रबंधन के संयोजक भूपेंद्रसिंह शामिल रहे। यह प्रबंधन हर उस शख्स पर नजर रखेगा, जो पार्टी की विचारधारा के खिलाफ जाकर बगावत करने पर उतारू है। यह समिति BJP सोशल मीडिया सेल के साथ-साथ चुनावी मैदान की हर रिपोर्टिंग का आकलन करेगी। पार्टी के संयोजक भूपेंद्र सिंह रोज फीडबैक लेकर सत्ता और संगठन को जानकारी देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP चुनावी मैदान में डट गई है।
——————————