MP: शराबबंदी को लेकर उमा भारती की बयानबाजी पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कुछ भी बोलने से किया इनकार

952

Jabalpur MP: मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर हो रही बयानबाजी से केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने खुद को किनारे कर लिया है। उन्होंने कहा है कि वे बरसों से शराबबंदी के समर्थक रहे हैं लेकिन इस पर टिप्पणी करने का यह सही समय नहीं है। जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री प्रहलाद पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट का भी जवाब दिया उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह ने मूल्यों को जितना ढहाया है उतना राज्य में किसी और नेता ने नहीं किया है।

मध्यप्रदेश में शराब बंदी लागू करवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा की जा रही बयानबाजी के समर्थन और विरोध में भले ही कई नेता खुलकर बोल रहे हैं लेकिन केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री और कभी उमा भारती के खासम खास रहे केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने शराबबंदी पर कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि वे बरसों से शराबबंदी के समर्थक रहे हैं लेकिन इस पर टिप्पणी करने का यह सही समय नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर किए गए ट्वीट पर भी केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने निशाना साधा उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अब राष्ट्रीय नहीं रही बल्कि क्षेत्रीय पार्टी होकर रह गई है यही वजह है कि पार्टी के नेता हर मुद्दे पर बोलने लगे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि उन्होंने मूल्यों को जितना ढहाया है उतना राज्य में किसी भी नेता ने नहीं किया। पंजाब में चल रहे सियासी घमासान पर और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में एंट्री के सवाल को केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री टालते नज़र आए।

बाइट : प्रहलाद पटेल, केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री