MP Weather : 2 दिन बाद फिर गर्मी चमकी, 9 जिलों में अलग ही मौसम 

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून पूर्व गतिविधियों के कारण बारिश और आंधी 

805
MP Weather

Bhopal : मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में फ़िलहाल चार विक्षोभ सक्रिय हैं। आज पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद गर्मी के तेवर दो दिन बाद फिर तीखे होने के आसार है।

वातावरण में नमी भी है और प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास सक्रिय है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है।

पंजाब से दक्षिणी उत्तर प्रदेश से होकर मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक भी एक ट्रफ लाइन मौजूद है।

प्रदेश के 9 जिलों में मौसम बदलने के साथ बिजली कड़कने की आशंका है। प्रदेश में मानसून पूर्व बारिश के संकेत भी मिलने लगे। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून पूर्व गतिविधियां के चलते सोमवार से मौसम बदला है। बारिश के साथ तेज आंधी भी चल रही है।

मौसम विभाग ने एक दिन पहले 9 जिलों में गरज चमक के साथ बौछार और बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया था। इसके मुताबिक मौसम में बदलाव देखने को मिला। इन्हें फिर अलर्ट पर रखा गया है।

अलर्ट वाले जिले हैं छिंदवाड़ा, अनूपपुर, सिवनी, कटनी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और जबलपुर में भी गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है। छिंदवाड़ा, अनूपपुर, सिवनी, कटनी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और जबलपुर जिलों में बिजली गिरने और चमकने के साथ धूल भरी हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, 5 मई 2022 को इन 9 जिलों में गरज चमक के साथ बौछार की चेतावनी के साथ-साथ 9 जिलों में ही लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया। जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

देश का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार की शाम बारिश हुई थी।

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में जहां कुछ हिस्सों में बारिश हुई है वहीं कुछ हिस्सों में बुधवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। धौलपुर 43.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया।

हरियाणा और पंजाब में बुधवार को बारिश हुई, जिसके चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। चंडीगढ़ से लगे पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला में भी बारिश हुई।

चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान बीते कुछ दिन से सामान्य से काफी अधिक रहा है। बारिश के चलते लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिली है।