मुकेश अंबानी एक बार फिर अड़ानी को पछाड़, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने

872

मुकेश अंबानी एक बार फिर अड़ानी को पछाड़, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने

Forbes Billionaire List: रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। उन्होंने अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को पीछे छोड़ दिया है।अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट और रिलायंस के शेयरों में आयी तेजी की वजह से यह उलटफेर हुआ है।

मुकेश की संपत्ति हुई 104.3 अरब डॉलर हुई

Reliance Industries Limited के शेयरों में आयी तेजी के बाद मुकेश अंबानी की संपत्ति (Net Worth) बढ़कर 104.3 अरब डॉलर हो गयी।फोर्ब्स रियल-टाइम बिलियनेयर लिस्ट (Forbes Real-Time Billionaire List) के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 6.21 फीसदी यानी 6.1 अरब डॉलर की वृद्धि हुई. इसके साथ ही वह 104.3 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये।

शेयरों में आयी है शानदार तेजी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बीते कुछ दिनों से शानदार तेजी आयी है।दो हफ्ते में शेयर 14 फीसदी तक चढ़ चुका है।यही वजह है कि गौतम अडाणी को पछाड़ मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं।बता दें कि अडाणी समूह के शेयरों में शानदार तेजी आयी थी और इसकी वजह से गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी से भी ज्यादा अमीर हो गये थे।अब उनसे यह ताज छिन गया है।

ब्लूमबर्ग इंडेक्स में मुकेश आठवें नंबर पर

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में मुकेश अंबानी आठवें नंबर पर हैं, जबकि गौतम अडाणी नौवें नंबर पर पहुंच गये हैं। फरवरी 2022 में गौतम अडाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये थे।उस वक्त वह दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गये थे. हालांकि, अडाणी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके थे, लेकिन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही।

Author profile
WhatsApp Image 2021 10 23 at 1.54.28 AM
बसंत पाल

लेखक वरिष्ठ पत्रकार और कारपोरेट, कमोडिटी मार्केट के जानकार हैं। इन विषयों पर तीन दशकों से निरंतर लेखन कर रहे हैं। आर्थिक मामलों के समीक्षक होने के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी सम्बद्ध रहे।
संपर्क : 98260 10905