New List of Congress : कांग्रेस ने राज बब्बर और आनंद शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा 

देखिए, कांग्रेस नई लिस्ट 

525

New List of Congress : कांग्रेस ने राज बब्बर और आनंद शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा 

New Delhi : मंगलवार को कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी की। प्रत्याशियों की इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने इस लिस्ट में तीन राज्यों की चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए। कांग्रेस ने हरियाणा के गुरुग्राम से अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर को चुनावी मैदान में उतारा, वहीं, हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा पर भरोसा जताया है।

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ सतपाल रायजादा को टिकट दिया। वहीं, महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट पर भूषण पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है।

IMG 20240430 WA0106

यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर पिछले दो लोकसभा चुनाव यूपी की फतेहपुर सीकरी सीट से लड़े थे। दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं, आनंद शर्मा की बात की जाए तो वो कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बिगुल फूंकने वालों में से एक रहे हैं। कांग्रेस के इन बागी नेताओं को जी-23 समूह कहा जाता था। हालांकि, कुछ ही महीनों में ये बगावत खत्म हो गई। लेकिन, गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर अलग राह पकड़ ली।

हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट पर छठे चरण में यानी 25 मई को चुनाव होंगे। वहीं हिमाचल की कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर सातवें चरण (1 जून) में वोटिंग होगी। महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट पर पांचवें चरण (20 मई) में मतदान होगा।