New Record in GST Revenue Collection: MP में जीएसटी राजस्व संग्रहण में बना नया रिकॉर्ड,CM डॉ मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर दी बधाई

220

New Record in GST Revenue Collection: MP में जीएसटी राजस्व संग्रहण में बना नया रिकॉर्ड,CM डॉ मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर दी बधाई

 

भोपाल: MP के वाणिज्यिक कर विभाग ने जीएसटी राजस्व संग्रहण (GST Revenue Collection) में नया रिकॉर्ड बनाया है।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर X पर बधाई दी है।

 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि प्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग ने जीएसटी राजस्व संग्रहण (GST Revenue Collection) का नया रिकॉर्ड बनाया है।विभाग द्वारा माह दिसंबर 2023 में 3304 करोड़ रु GST राजस्व प्राप्त किया गया है । यह राशि जुलाई 2017 में GST लागू होने के उपरांत किसी भी माह में प्राप्त सर्वाधिक राजस्व है।

देवड़ा ने कहा कि वाणिज्यिक कर विभाग की इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु प्रदेश के कर्मठ करदाता, कर सलाहकार, चार्टर्ड एकाउंटेंटस एवं विभागीय अधिकारी बधाई के पात्र हैं।

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया X पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा इससे मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति को और अधिक गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

इसी कड़ी में अब प्रदेश ने ‘जीएसटी राजस्व’ में रिकॉर्ड संग्रहण की उपलब्धि प्राप्त की है। नि:संदेह ही इससे राज्य की आर्थिक प्रगति को और अधिक गति मिलेगी।