Operation Prahar: खरगोन में अवैध हथियार की 2 फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 पिस्टल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार

573

Operation Prahar: खरगोन में अवैध हथियार की 2 फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 पिस्टल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की खास रिपोर्ट

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन पुलिस ने अवैध हथियार को लेकर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक साथ 70 अवैध पिस्टल जप्त कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध हथियार में 58 आधुनिक पिस्टल और 12 देशी कट्टे जप्त किये गये। करीब 50 लाख रूपये के अवैध हथियार बताये जा रहे हैं। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने दो अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

WhatsApp Image 2022 09 14 at 18.09.41

खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के नाम से अवैध हथियार की धरपकड़ को लेकर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान गोगांवा थाने के सिगनूर के जंगल और भगवानपुरा थाने धूलकोट के जंगल में एक साथ दबिश देकर पुलिस ने रंगे हाथों हथियार बनाते फैक्ट्री पकड़ी है।

WhatsApp Image 2022 09 14 at 18.09.39
अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही को अन्जाम देने के लिये पुलिस ने एक माह का प्लान बनाकर कार्यवाही की है। दोनों  जगह फैक्ट्री पर की गई छापेमार कार्यवाही के दौरान बड़ी मात्रा में फैक्ट्री में हथियार बनाने की सामग्री भी जप्त की गई है।

ऑपरेशन प्रहार को लेकर यह पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है। पुलिस आरोपियों से इनके नेटवर्क गिरोह को लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि एसपी धर्मवीर सिह ने आरोपी कहाँ हथियार सप्लाय करने जा रहे थे, इसका अभी खुलासा नहीं किया है।

एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि पुलिस के इनके सम्पर्क और कहाँ से इनके नेटवर्क, अन्तराष्ट्रीय तार जुड़े हैं इसका पता लगाना है। अभी जानकारी गोपनीय रखी जा रही है।

पुलिस ने सिगनूर से 37 अवैध हथियार और पाॅच आरोपी वही धूलकोट से 33 अवैध हथियार और 4 आरोपी को पकड़ा है। खास बात है कि आरोपियों ने अपने घर पर तलघर बनाकर अवैध हथियार छुपा रखे थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है।