Pankaj Udhas Passes Away : ‘चिट्टी आई है’ … कहकर दुनिया से चले गए गजल गायक पंकज उधास!

6 साल लंबी बीमारी से पीड़ित रहे, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस!

1218

Pankaj Udhas Passes Away : ‘चिट्टी आई है’ … कहकर दुनिया से चले गए गजल गायक पंकज उधास!

Mumbai : जाने-माने गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में लंबी बीमारी से निधन हो गया। उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर यह दुखद जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उनका परिवार मुश्किल भरे दौर से गुजर रहा है।

फ़िल्म ‘नाम’ के गीत ‘चिट्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है’ ने उन्हें रातों रात लोकप्रियता दिलाई थी। पंकज उधास चारण का जन्म 17 मई 1951 को हुआ। वो एक गजल गायक के रूप में उबरे। भारतीय संगीत इंडस्ट्री में उनकी तुलना तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे गजल गायकों से की जाती थी।

IMG 20240226 WA0046

2006 में प्रंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पंकज उधास की बेटी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट जारी करके परिवार का स्टेटमेंट जारी किया। इसमें लिखा ‘अतयंत दुख के साथ, हम आपको बता रहे हैं कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे वक्त से बीमार थे।’

पंकज उधास को फिल्म ‘नाम’ में गायकी से प्रसिद्धि मिली। जिसमें उनका एक गीत ‘चिठ्ठी आई है’ काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए अपनी सदाबहार आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किए और एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी कला का प्रदर्शन किया।