Penalty on Litter : गंदगी करने वाले पर्यटकों पर अब जुर्माना लगेगा!

पिकनिक मनाने वालों को अपना कचरा खुद साफ करना होगा!

339

Penalty on Litter : गंदगी करने वाले पर्यटकों पर अब जुर्माना लगेगा!

Indore : वन विभाग ने पर्यटन स्थलों पर गंदगी करने वाले पर्यटकों के लिए सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला किया है। पिकनिक मनाने आए पर्यटकों ने अगर इन स्थलों पर गंदगी की तो उन पर कार्यवाही की जाएगी। जुर्माना वसूला जाएगा साथ ही उनसे कचरा भी उठवाया जाएगा।
वन विभाग ने यह प्रयास चोरल रेंज में आने वाले पर्यटन से शुरू किया है। ऐसे में जो भी पर्यटक यहां पार्टी पिकनिक मनाने आएगा वो अब साफ सफाई का ध्यान रखेगा अन्यथा उनसे तुरंत साफ सफाई कराई जाएगी। यह फैसला अब तक मिली कई शिकायतों के बाद किया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई नहीं है। हर तरफ गंदगी देखने को मिलती है। इस पर वन विभाग भी ध्यान नहीं देता है।
इन शिकायतों के सामने आने के बाद रेंजर रविकांत जैन ने शिकायतकर्ता से चर्चा के बाद रेंज में आने वाले पर्यटन स्थलों की सफाई की योजना बनाई। जिसके चलते चोरल नदी-कालाकुंड क्षेत्र में कुछ स्थानों पर पर्यटकों को पिकनिक मानने की छूट तो है लेकिन गंदगी करने पर उन्हें सफाई का कहा जा रहा है। साथ ही वन समिति की बैठक में ग्रामीणों को बुला कर उन्हें संदिग्ध लोगों की जानकारी देने के लिए कहा है।

WhatsApp Image 2022 11 28 at 5.36.02 PM

यह बात भी सामने आई कि अब जो भी गंदगी फैलाएगा उस पर जुमार्ना लगाया जाएगा। ऐसे में चोरल, सिमरोल, तिंछाफाल, पातालपानी, जानापाव सहित कई जगहों पर अब जुमार्ना लगाया जाएगा। पर्यटकों द्वारा की हुई गंदगी, कचरा, बोतल पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाती है और पर्यटन स्थल भी सुंदरता को भी दाग लगाती है।