Police Did Not Recognize IAS : पुलिस चेकिंग में IAS की गाड़ी से नीली बत्ती निकलाई! 

पहचान बताने पर भी पुलिस वाले नहीं माने, फिर कलेक्टर ने की कार्यवाही! 

738

Police Did Not Recognize IAS : पुलिस चेकिंग में IAS की गाड़ी से नीली बत्ती निकलाई! 

Barabanki (UP) : आईएएस मधुमिता सिंह के साथ बाराबंकी में अजीब घटना हुई। वे यहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत हैं। बुधवार देर शाम वह ड्यूटी से वापस लौट रही थीं। शहर के पटेल तिराहे पर पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी रुकवाई। पुलिसकर्मियों द्वारा रोकने पर IAS दिव्या सिंह अपना परिचय भी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दिया। लेकिन, उसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रुकवाकर ड्राइवर से उसी समय नीली बत्ती उतरवाई। इसका वीडियो भी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जैसे ही मामला बाराबंकी कलेक्टर के संज्ञान में आया, उन्होंने इस पर सख्त एक्शन लिया।

IMG 20240620 WA0086

नीली बत्ती उतारने वाली घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी कलेक्टर (डीएम) सत्येंद्र कुमार को हुई तो उन्होंने एसपी दिनेश कुमार सिंह से कड़ी नाराजगी जताई। इसके साथ ही एसपी से मामले में एक्शन लेने को कहा। इसके बाद एसपी ने IAS मधुमिता सिंह की गाड़ी से नीली बत्ती उतरवाने वाले उप निरीक्षक विशुन कुमार शर्मा और उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया।

गौरतलब है कि उप निरीक्षक विशुन कुमार शर्मा नगर कोतवाली में एएसआई के पद पर तैनात थे। जबकि, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह आवास विकास कॉलोनी के चौकी प्रभारी थे। दोनों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।