राष्ट्रपति मुर्मु ने किया जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन

411

राष्ट्रपति मुर्मु ने किया जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन

भोपाल ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। राष्ट्रपति महोदया का पद्मश्री श्रीमती भूरी बाई ने जनजातीय संग्रहालय आगमन पर अंग वस्त्रम भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने जनजातीय संग्रहालय स्थित जनजातीय जीवन वीथिका, जनजातीय परिवेश के बच्चों के खेलों पर केन्द्रित वीथिका, प्रदर्शनी दीर्घा और संग्रहालय स्टॉल का अवलोकन किया।

IMG 20221116 WA0014

IMG 20221116 WA0015

उल्लेखनीय है कि जनजातीय जीवन दीर्घा में प्रदेश में निवासरत गोंड, बैगा, भारिया, सहरिया, भील और कोरकू आदिवासी समुदायों के आवासों की वास्तुगत, शिल्पगत, व्यवहारगत विशेषताओं और उनकी जीवनशैली को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रपति महोदया को इन वीथिकाओं के संबंध में परिचयात्मक जानकारी दी। राष्ट्रपति महोदया ने संग्रहालय के आकल्पन व प्रदर्शन विधा की सराहना की। राष्ट्रपति महोदया को प्रस्थान के समय, जनजातीय संग्रहालय की ओर से भगवान गणेश की धातुशिल्प से निर्मित लघु प्रतिमा, भारिया देवलोक सहित अन्य पुस्तकों का सेट व गोंड पेंटिंग भेंट की गई।