Priyanka Will Contest Lok Sabha By Election : राहुल की वायनाड सीट से बहन प्रियंका लोकसभा का उप चुनाव लड़ेंगी! 

कांग्रेस ने औपचारिक रुप से घोषणा की, इसके बनाया खास प्लान!

292

Priyanka Will Contest Lok Sabha By Election : राहुल की वायनाड सीट से बहन प्रियंका लोकसभा का उप चुनाव लड़ेंगी! 

 

नई दिल्ली। अब यह तय हो गया कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी वायनाड सीट छोड़ेंगे और यहां से प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव मैदान उतरेंगी। राहुल अपनी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज सोमवार शाम इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वायनाड से खाली होने वाली सीट पर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। ये पहला मौका होगा जब प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में उतरेंगी। लोकसभा चुनावों से पहले चर्चा भी थी कि वे रायबरेली सीट से अपनी मां सोनिया गांधी की जगह चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन, पार्टी ने इस सीट से राहुल गांधी को टिकट दिया।

आज कांग्रेस की करीब दो घंटे चली बैठक के बाद यह फैसला बाहर आया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने दो सीटों पर लोकसभा चुनाव जीता है। जिसके चलते उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। पार्टी ने तय किया है कि राहुल गांधी को रायबरेली की सीट रखनी चाहिए और वायनाड से खाली होने वाली सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी।

IMG 20240617 WA0243

पहली बार चुनाव मैदान में प्रियंका

सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद यह चर्चा चल रही थी कि प्रियंका गांधी वहां से चुनाव लड़ेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस सीट पर राहुल गांधी ने चुनाव लड़ा। वहीं अमेठी से गांधी परिवार के खास माने जाने किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया। ये दोनों सीटें कांग्रेस ने अच्छे वोटों से जीतीं। इस बार यूपी में कांग्रेस और सपा के गठबंधन को अच्छी खासी सफलता मिली है। ऐसे में राहुल गांधी यूपी पर फोकस करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की मांग काफी समय से पार्टी के भीतर उठ रही थी। अब यह मांग पूरी हुई है।

राहुल ने दिया था चुनाव का

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने का फैसला कांग्रेस ने आज किया हो, लेकिन राहुल गांधी ने इसका इशारा पहले ही दे दिया था। उन्होंने हाल ही में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी बहन वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लड़तीं, तो मोदी दो-तीन लाख वोटों से हार जाते। लोकसभा चुनावों से पहले ऐसी चर्चा हुई थी कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। बाद में उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबरें सामने आईं।

 

खरगे ने जताई प्रियंका के चुनाव लड़ने की इच्छा

पार्टी के भीतर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा लंबे समय से चलती आ रही है। यूपी विधानसभा चुनावों में भी प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की खबरें सामने आई थीं। वहीं इस बार लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की इच्छा खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जताई। हालांकि ये फैसला राहुल और प्रियंका पर छोड़ दिया गया था।

IMG 20240617 WA0241

गांधी परिवार के तीन सदस्य संसद में होंगे

अगर प्रियंका गांधी वायवाड से चुनाव जीत जाती हैं, तो संसद में गांधी परिवार के तीन सदस्य होंगे। दरअसल सोनिया गांधी हाल ही में राज्यसभा सदस्य बनी हैं, वहीं राहुल गांधी रायबरेली से सांसद रहेंगे। ऐसे में वायनाड सीट से चुनाव जीतकर प्रियंका गांधी भी संसद तक पहुंच सकती हैं। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला इसलिए लिया था, क्योंकि उनका कहना था कि अगर वो संसद पहुंचती हैं, तो संसद में गांधी परिवार के तीन सदस्य हो जाते।