Raid in Nagpur: गौ हत्याकांड में सिवनी पुलिस के नागपुर में छापे

117

Raid in Nagpur: गौ हत्याकांड में सिवनी पुलिस के नागपुर में छापे

भोपाल
सिवनी जिले में गौ हत्याकांड में आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस महाराष्ट्र तक पहुंच गई है। नागपुर में सिवनी पुलिस ने कई जगहों पर छापे मारे हैं। इधर यह मामला उस वक्त सामने आया जब विधानसभा सचिवालय में विधायक अपने सवाल लगा सकते थे।

इस समय, इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायक सक्रिय नहीं है और सिर्फ एक विधायक ने ही गोवंश के अवैध परिवहन और महाराष्ट्र से जुड़े तार को लेकर सवाल भेजा है।
मध्य प्रदेश में गोवंश के अवैध परिवहन को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय ने 13 से 20 जून तक विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान सिवनी जिले में 19 और 20 जून को 57 गौवंश के शव बरामद हुए। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है। इनमें से तीन आरोपियों में से चार के घर सोमवार को बुलडोजर चला कर ढहा दिए गए।

गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने नागपुर में भी छापे डाले। यहां से जुड़े पांच लोग इसमें शामिल हैं। सिवनी पुलिस ने यहां पर पांच जगह पर छापे डाले, लेकिन ये सभी अपने घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस की टीम उन्हें पकड़ने के लिए नागपुर में सक्रिय है।

गोवंश की सुरक्षा के लिए क्या कार्यवाही की गई
सिवनी का जब यह मामला सामने आया तब विधायक अपने सवाल विधानसभा सचिवालय को भेज रहे थे। सूत्रों की मानी जाए तो इस गौ वंश के अवैध परिवहन पर कांग्रेस के सिर्फ एक विधायक ने सवाल लगाया है। कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने इस संबंध में सवाल लगाया है। हालांकि यह सवाल उनके जिले धार से ही संबंधित है। जिसमें उन्होंने गोवंश के अवैध परिवहन को लेकर सवाल किया है। इस सवाल में महाराष्ट्र भेजे जाने वाले गो वंश को लेकर भी विधायक ने जानकारी मांगी है। उन्होंने पूछा है कि पिछले कुछ सालों में गो वंश की सुरक्षा के लिए पुलिस ने क्या कार्यवाही की है।